मध्य प्रदेश: 'नेताजी की रैली में क्यूं नहीं जाते हो कोरोना?' स्टूडेंट का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल
भोपाल। जब से भारत में कोरोना वायरस की दस्तक हुई है तब से इस स्टूडेंट की तरह लाखों लोगों के मन में यही सवाल है कि जहां-जहां चुनाव चल रहे हैं। नेताओं की रैलियां हो रही है। आखिर कोरोना वहां क्यों नहीं जाता है। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर छात्रों की पढ़ाई पर हुआ है।
Recommended Video

इस महामारी के कारण छात्रों को ना जाने कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पिछले एक साल में ना तो ठीक से स्कूल खुले हैं और ना ही ठीक से पढ़ाई हो रही है। ऐसे में इस वेदना को पांचवीं क्लास के एक स्टूडेंट ने गीत के जरिए लोगों के सामने रखा है। इस स्टूडेंट ने स्कूल बंद होने की पीड़ा तो जताई है ही। साथ ही नेताओं की चुनावी रैलियों पर भी अपने गीत के जरिए तंज कसा है।
ये वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के गुना का बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं। राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला ले लिया है, लेकिन दमोह उपचुनाव में नेताओं की रैलियां जोरो-शोरों से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications