मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले-बजट 2021 के लिए सभी मंत्री योजनाओं की समीक्षा करें

भोपाल। फरवरी-मार्च में प्रस्तावित वर्ष 2021 के बजट के लिए सभी मंत्री योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके आधार पर तय किया जाएगा कि कौन सी योजना किस स्वरूप में लागू रखा जाए। एक समान प्रकृति वाली योजनाओं को मिलाकर एक योजना ही संचालित की जाएगी। इसके लिए सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले चर्चा में निर्देश दिए।

Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan said - Review all ministerial plans for budget 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री विभाग की योजनाओं के मौजूदा स्वरूप, औचित्य और आवश्यक संशोधन के संबंध में अध्ययन कर लें। आगामी बजट के लिए भी सभी मंत्री और विभाग योजनाओं की समीक्षा कर लें। इसके पहले भी मुख्यमंत्री बजट की तैयारियों को लेकर विभागों को स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि अनावश्यक योजनाओं को बंद किया जाए। लंबे समय से चल रही योजनाओं का आकलन किया जाए और यदि उद्देश्य की पूर्ति हो गई है तो उन्हें बंद कर दिया जाए। सभी विभाग नवाचारों को अपनाएं।

एक विशेष काम, जो विभाग में करना चाहते हैं, उसके बारे में बताएं ताकि बैठक में चर्चा करके अंतिम निर्णय लिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं की खरीद के साथ देश में सर्वाधिक उपार्जन वाला राज्य बना है। इसी तरह धान की भी एतिहासिक खरीद हुई है। मध्यप्रदेश का किसान संतुष्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+