वीडियो : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान बोले-मैं अभी कोरोना वैक्सीन नहीं लगावाउंगा, बताई यह वजह
वीडियो : मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान बोले-मैं अभी कोरोना वैक्सीन नहीं लगावाउंगा, बताई यह वजह
भोपाल। मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस को ड्राई रन शुरू हो चुका है। कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगवाने व न लगवाने के बयान भी सामने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था कि वे भारतीय जनता पार्टी का कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को निशुल्क टीका लगेगा। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा सरकार और संगठन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
Recommended Video

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया है, मगर उन्होंने अभी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने के पीछे हर किसी का दिल जीतने वाली वजह बताई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना टीकारण की तैयारियां सबने अपने अपने स्थान पर अच्छे से कर ली होगी।
प्राथमिकता वाले समूह तय कर लिए होंगे। उसकी पूरी योजना अच्छे से बना लें। मैंने तय किया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाउंगा। पहले बाकी को लगे। बाद में अपना नंबर आएगा। हम सबको जुटकर यह तय करना होगा कि पहले प्राथकिता वाले समूहों को कोरोना का टीका लग जाए।












Click it and Unblock the Notifications