जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने पर BJP नेता बोले-'अब भोपाल के गुमटी वालों को ले जाएंगे कश्मीर'

भोपाल। देश में दो नए केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनने जा रहे हैं। इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में ऐलान किया है। भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने के साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग प्रदेश बनाने की भी घोषणा की है। इसके बाद देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न शुरू हो गया। लोग इस फैसले के स्वागत के लिए सड़कों पर उतर आए।

Madhya Pradesh celebration on article-370 revoked from jammu and kashmir

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह मम्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया है। सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि अब भोपाल के गुमटी वालों को कश्मीर लेकर जाएंगे। पहले कश्मीर में जगह देखने जाऊंगा। भोपाल में भी इस फैसले को लेकर लोग खुश हैं। न्यू मार्केट टॉप इन टाउन पर संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया।

वकीलों ने लगाए भारत माता के नारे

ग्वालियर हाईकोर्ट में भी वकीलों ने इस फैसले का स्वागत किया और इस पर जश्न मनाया। वहीं ग्वालियर में भी इस बात का जश्न शुरू हो गया है। वकीलों ने भारत माता जय के नारे लगाए हैं। राज्यसभा की कार्यवाही देख रहे वकीलों ने गृह मंत्री की राज्य से धारा 370 हटाने की सिफारिश सुनी वो खुशी से झूम उठे और वार रूम भारत माता की जय के नारे के साथ गूंज उठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+