शिवराज सरकार रखेगी आपकी खुशियों का ख्याल, 'मिनिस्ट्री ऑफ हैप्पीनेस' को मिली मंजूरी
नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार आपकी खुशियों का ख्याल रखेगी। सरकार ने मिनिस्ट्री ऑफ हैप्पीनेस को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि देश में मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य होगा, जहां हैप्पीनेस विभाग गठित होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार ने आनंद मंत्रालय के गठन को मंजूरी दे दी है। इस मंत्रालय में 30 स्टाफों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। इस विभाग में भर्ती के लिए सरकार पर 3 करोड़ 80 लाख रुपए का खर्च का बोझ बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।
कहां से मिली प्रेरणा?
आपको बता दें कि भूटान में 1972 में हैप्पीनेस एंडेक्स की स्थापना की गई थी। भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंगे वांग्चुक ने इसका गठन किया था। जिसकी जिम्मेदारी होती थी लोगों के तवान को कम करना या फिर जो लोग आत्महत्या का विचार अपने मन में लाते है उन्हें सुलझाना।












Click it and Unblock the Notifications