कोर्ट में पति ने कहा- पत्नी मेरे नाम का लगाती है सिंदूर लेकिन उसके दिल में अभी भी है पुराना ब्वॉयफ्रेंड
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी ने तलाक की अर्जी डाली है। पति रेलवे विभाग में अधिकारी के तौर पर काम करता है। कोर्ट में उसने न्यायधीश के सामने पति ने ऐसी बात कह दी कि हर कोई हैरान रह गया और सबके चेहरे पर एक संतोष का भाव था। क्योंकि उसके इस जवान से तीन लोगों की जिंदगी उजड़ने से बच गई।

कोर्ट में पति ने कही हैरान कर देने वाली बात
कोर्ट में पति ने जज से कहा कि सर मैं अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे रहा हूं ताकि वह अपने प्रेमी के साथ जिंदगीभर साथ रह सके। क्योंकि वह सिंदूर तो पति के नाम का लगाती है । लेकिन उसके दिल में अभी भी शादी से पहले का उसका ब्वॉयफ्रेंड ही है, जिसको वह कभी भूल ही नहीं पाई। इसलिए मैंने उसको उसके प्यार से मिलाने का फैसला लिया है।

शादी से पहले था ब्वॉयफ्रेंड
बता दें कि युवक की शादी पिछले साल जुलाई के महीने में हुई थी। लेकिन इस 6 महीने के दौरान वह अपनी पत्नी का दिल जीत नहीं पाया। कुछ दिन बाद ही पत्नी ने पति से अपनी दिल की बात कह दी और बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। क्या आप मुझको उससे मिलवा सकते हैं। क्योंकि वह आज भी अपनी प्रेमी से उतना ही प्यार करती है, जितना वो शादी से पहले करती थी।

पिता ने नहीं कराई प्रेमी से शादी
काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि शादी से पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। पहले उन दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। जब हमने शादी करने को सोचा तो पापा ने इस कारण से मना कर दिया क्योंकि वह प्राइवेट नौकरी करता था और पापा मेरी शादी किसी सरकारी नौकरी वाले लड़के से करना चाहते थे।

पति से कही दिल की बात
साथ ही पत्नी ने यह भी बताया कि इसके बादा पापा ने रेलवे में नौकरी करने वाले लड़के से उसकी शादी कर दी। फिर मैंने अपनी दिल की बात पति को बताते हुए कहा कि जो मेरे माता-पिता मेरे लिए नहीं कर पाए वो क्या आप कर सकते हैं। तो वह इसके लिए तैयार हो गए। साथ ही उसने यह भी बताया कि तलाक के बारे में दोनों में से किसी ने भी परिजनों को जानकारी नहीं दी है। हालांकि अभी मामला विचाराधीन है।












Click it and Unblock the Notifications