VIDEO : मप्र के कृषि मंत्री का विवादित बयान, 'भारत मां को गाली दो, देश के टुकड़े करो तो अवार्ड मिलते हैं'
भोपाल। कृषि कानूनों के विरोध और दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों पर भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कृषि मंत्री ने विवादित बयान दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पहले भी अवार्ड वापसी का सिलसिला चल चुका है। ये जितने भी अवार्डी हैं, उनको अवार्ड कैसे मिले? भारत माता को गाली देने और देश के टुकड़े करने वालों को अवार्ड मिलते हैं। ये तथाकथित बुद्धिजीवी और अवार्डी देश भक्त नहीं हैं।
मध्य प्रदेश कृषि मंत्री कमल पटेल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे और पंजाब हरियाणा के किसानों के आंदोलन के समर्थन अवार्ड वापस किए जाने के सवालों के जवाब दे रहे थे। मंत्री पटेल ने किसान संगठनों को चुनौती देते हुए कहा कि इन्होंने जिद कर रखी है कि बिल वापस लो। कोई बात नहीं मानेंगे। ऐसा थोड़े ही होता है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति जनता है और जतना के चुने जनप्रतिनिधियों ने संसद में कानून पास किया है।












Click it and Unblock the Notifications