1st Wedding Night: सपनों की रानी संग पहुंचा था सुहागरात मनाने, टांके देखकर दूल्हे के उड़े होश
पीड़ित पति ने सूचना के अधिकार का प्रयोग कर अस्पताल से अपनी पत्नी के बारे में सारी जानकारी जुटाई। पता चला कि शादी के तीन महीने पहले महिला ने एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया था।

1st Wedding Night Shivpuri: शादी विवाह को लेकर बहुत सारे अरमान होते हैं। इसे सदियों तक याददाश्त बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। खासकर शादी की सुहागरात को लेकर अनेक तरह की तैयारी की जाती है। हालांकि, कुछ दूल्हे ऐसे भी होते हैं। जिनके अरमानों पर शादी होते ही पानी फिर जाता है।
ऐसा ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से अजब गजब मामला सामने आया है। शादी की सुहागरात को पति खुशी-खुशी अपनी नई नवेली दुल्हन के पास गया। इससे पहले की दूल्हे की ख्वाहिश पूरी हो पाती। दूल्हे ने दुल्हन की पेट पर 7-8 टांकों के निशान देख लिए। अभी सेहरे का रंग फीका नहीं पड़ा था, लेकिन दूल्हे राजा के अरमानों पर पानी जरूर फिर चुका था। पूछने पर दुल्हन ने ठीक से जवाब नहीं दिया तो शक और गहरा गया। जब इसकी छानबीन की गई तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह सदमे में आ गया।
पत्नी के पेट में टाको की जानकारी जब पति जाना तो वह हैरान रह गया। पीड़ित पति ने बताया कि शादी से तकरीबन 90 दिन पहले उनकी पत्नी ने गर्भपात (अबॉर्शन) कराया था।
युवक ने बताया कि इस बात को लड़की पक्ष वालों ने छुपाया था। उन्होंने जानकारी दी कि यदि शादी से पहले दुल्हन के गर्भवती होने का पता चलता तो वह कभी भी यह शादी नहीं करता।
सुहाग की सेज पर पत्नी का भेद खुलने के बाद पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को मायके भेज दिया और वह फिर कभी ससुराल नहीं गया। इस मामले से न केवल युवक बल्कि समाज के लोग भी हैरान रह गए। इस तरह की धोखेबाजी की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। हर तरफ इस मामले की चर्चा होने लगी।
पीड़ित पति ने सूचना का अधिकार कानून का सहारा लेते हुए अस्पताल से पत्नी के बारे में सारी जानकारी जुटाई। पता चला कि पत्नी ने शादी से तीन महीने पहले प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात कराया था। इससे एक बात और साफ हो गई थी कि नई नवेली दुल्हन का प्रेमी के साथ संबंध था। वह किसी गैर मर्द से गर्भवती हुई थी। इस बीच शादी तय हो गई तो उन्हें गर्भपात कराना पड़ा। बहरहाल, पत्नी की धोखेबाजी की बात सामने आने के बाद पति भी हैरान हो गया। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे।
पत्नी की प्रेम कहानी खुलने के बाद जब पत्नी को वापस मायके भेज दिया गया तो उन्होंने उल्टे पति पर भरण-पोषण देने का अपराध दर्ज करा दिया। इससे युवक की परेशानी और बढ़ गई।
फिलहाल यह घटना कानूनी दाव-पेंच में फंसा हुआ है। पीड़ित पति का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी करवाई गई है। जिससे वह और भी डरा सहमा रहता हैं।












Click it and Unblock the Notifications