विदिशा में CM शिवराज की दिखी दरियादिली, फुटपाथ पर छाता सुधारने वाली महिला से मिलकर की ₹50 हजार की मदद

CM shivraj singh chouhan News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक बार फिर दरियादिली देखने को मिली। दरअसल, विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सीएम शिवराज कार्यक्रम के बाद अचानक फुटपाथ पर बैठी छाता सुधारने वाली महिला से मिलने पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने महिला की आर्थिक सहायता भी की।

सीएम शिवराज सिंह चौहान रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद स्टेशन परिसर से बाहर निकलते समय माधवगंज चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने फुटपाथ पर छाता सुधारने का कार्य करने वालीं दुर्गाबाई अहिरवार से मुलाकात की। परेशान महिला की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सीएम ने महिला को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को दिए।

Madhavganj CM Shivraj singh helped ₹ 50 thousand to a woman repairing an umbrella on footpath

बता दे सीएम शिवराज रविवार को रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदिशा पहुंचे हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे स्टेशन परिसर से निकल रहे थे, तभी उनसे स्कूली बच्चे मिले और उन्होंने उनसे बातचीत की। इसके बाद सीएम शिवराज माधवगंज पर स्थित एक दुकान पर खाने पीने के लिए रुके। इसी के बगल में दुर्गाबाई फुटपाथ पर छाता सुधारने का काम कर रही थी।

Recommended Video

    विदिशा में CM शिवराज की दिखी दरियादिली,फुटपाथ पर छाता सुधारने वाली महिला से मिलकर की ₹50 हजार की मदद

    सीएम शिवराज ने दुर्गाबाई से मुलाकात की और घर-परिवार की जानकारी ली। महिला ने बताया कि पूरे परिवार की आजीविका छाता सुधारने के काम से ही चल रही है महिला ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद कलेक्टर भार्गव से कहा कि महिला को स्वेच्छानुदान से ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने महिला को एक दुकान भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम ने महिला से लाडली बहना योजना की राशि के बारे में भी पूछा। जिस पर महिला ने कहा कि उसे एक हजार रुपये मिल रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+