MP News: भोपाल में 'लव जाल' का खुलासा, हिंदू छात्राओं को फंसाने में मुस्लिम महिला की चौंकाने वाली भूमिका
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया। इस मामले में न केवल हिंदू कॉलेज छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग की गई, बल्कि इसमें मुस्लिम महिलाओं की चौंकाने वाली भूमिका भी उजागर हुई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये महिलाएं हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश करती थीं, उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं, और फिर उनके साथ ज्यादती के दौरान अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग का रैकेट चलाती थीं।

इस संगठित अपराध का पर्दाफाश तब हुआ, जब भोपाल पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक जोया खान को गिरफ्तार किया। जोया की पूछताछ ने इस घिनौने नेटवर्क की परत-दर-परत खोल दी, जिसके तार भोपाल से लेकर अन्य शहरों तक जुड़े हो सकते हैं।
मुस्लिम महिलाओं का खतरनाक रोल, ब्रेनवॉश से ब्लैकमेल तक
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस रैकेट में मुस्लिम महिलाएं एक सुनियोजित साजिश के तहत हिंदू लड़कियों को टारगेट करती थीं। ये महिलाएं कॉलेजों, हॉस्टलों, और सोशल सर्कल्स में हिंदू युवतियों से दोस्ती करती थीं। अपनी मासूमियत और सहानुभूति भरे व्यवहार से वे पहले उनका भरोसा जीतती थीं। फिर, धीरे-धीरे उनकी मानसिकता को प्रभावित करने के लिए ब्रेनवॉशिंग का सहारा लेती थीं। वे हिंदू लड़कियों को यह समझाने की कोशिश करती थीं कि उनके भाई या मुस्लिम दोस्त "आदर्श साथी" हैं और उनके साथ रिश्ता बनाना उनके लिए फायदेमंद होगा।
जोया खान, जिसे पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया, ने पूछताछ में बताया कि ये महिलाएं हिंदू युवतियों को पार्टियों, हुक्का लाउंज, और पब्स में ले जाती थीं, जहां उन्हें नशीले पदार्थों का सेवन करने के लिए उकसाया जाता था। एक बार जब लड़कियां इन जाल में फंस जाती थीं, तो उन्हें उनके भाइयों या दोस्तों-जैसे फरहान खान, साहिल खान, और अन्य-से मिलवाया जाता था। इन मुलाकातों के दौरान, मुस्लिम महिलाएं खुद मौजूद रहती थीं और चुपके से अश्लील वीडियो और फोटो खींचती थीं। इन वीडियो का इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता था, जिसमें पीड़िताओं को धर्म परिवर्तन, शादी, या और सहेलियों को फंसाने के लिए मजबूर किया जाता था।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं के साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का यह मामला अप्रैल 2025 में तब सुर्खियों में आया, जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी फरहान खान, साहिल खान, और जोया खान को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपी-अबरार, अली, और मोहम्मद साद-अभी फरार हैं। जांच में पता चला कि यह एक संगठित गिरोह था, जो हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था।
पुलिस का दावा है कि जोया खान और अन्य मुस्लिम महिलाएं इस रैकेट की रीढ़ थीं। वे हिंदू युवतियों से दोस्ती करती थीं, उन्हें पार्टियों और हुक्का लाउंज में ले जाती थीं, और फिर नशीले पदार्थ देकर उनके साथ ज्यादती करवाती थीं। इन घटनाओं के वीडियो बनाए जाते थे, जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन, और शादी के लिए दबाव बनाने में होता था। फरहान के मोबाइल से मिले वीडियो में एक साथ तीन लड़कियों के साथ क्रूरता और इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दागने जैसे दिल दहलाने वाले दृश्य सामने आए हैं।
MP News: जोया खान, रैकेट की किंगपिन?
जोया ने बताया कि वह और उसकी सहयोगी महिलाएं हिंदू युवतियों को सामाजिक बुराइयों और डर का हवाला देकर इस गंदे काम में शामिल होने के लिए राजी करती थीं। वे पीड़िताओं को यह डर दिखाती थीं कि अगर उन्होंने उनके कहे का विरोध किया, तो उनके वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बर्बाद हो जाएगी।
जोया ने यह भी खुलासा किया कि इस रैकेट में शामिल महिलाएं न केवल वीडियो बनाती थीं, बल्कि पीड़िताओं को यह विश्वास दिलाने में भी माहिर थीं कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं है। कई पीड़िताओं ने डर और शर्मिंदगी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अपने परिवारों से भी संपर्क तोड़ लिया। जोया के मोबाइल से पुलिस को कई अश्लील वीडियो और चैट्स मिले हैं, जो इस रैकेट की गहराई को दर्शाते हैं। पुलिस अब इन डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित आरोपियों और पीड़िताओं तक पहुंचा जा सके।
MP News: फरहान और साहिल का क्रूर चेहरा
इस मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान और साहिल खान पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरहान, जो एक प्राइवेट कॉलेज में एमबीए का छात्र है, ने हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए फर्जी हिंदू नामों का इस्तेमाल किया। उसने एक पीड़िता को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर उसका शारीरिक शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू की। साहिल खान, जो अशोका गार्डन में डांस क्लास चलाता था, ने भी हिंदू लड़कियों को टारगेट किया। उसने अपनी डांस क्लास में केवल हिंदू छात्राओं को दाखिला दिया और उन्हें हुक्का लाउंज और पब्स में ले जाकर नशीले पदार्थों का आदी बनाया।
पुलिस को फरहान के मोबाइल से कई भयावह वीडियो मिले, जिनमें वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रेप करते और उन्हें पीटते दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दाग रहा है। इन वीडियो में मुस्लिम महिलाओं की मौजूदगी भी साफ दिखाई देती है, जो कैमरे के पीछे से निर्देश दे रही थीं। साहिल ने भी कबूल किया कि उसने बैतूल की एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका शोषण किया और वीडियो बनाया।
सामाजिक डर का फायदा उठाकर रैकेट को बढ़ाया
इस रैकेट की सबसे खतरनाक बात यह थी कि मुस्लिम महिलाएं पीड़ित हिंदू युवतियों को सामाजिक डर और बदनामी का हवाला देकर और लड़कियों को इस काम में शामिल करने के लिए मजबूर करती थीं। वे पीड़िताओं को कहती थीं कि अगर वे उनकी बात नहीं मानेंगी, तो उनके वीडियो उनके परिवार और कॉलेज में भेज दिए जाएंगे। इस डर के कारण कई लड़कियां अपनी सहेलियों को इस जाल में लाने के लिए मजबूर हो गईं, जिससे यह रैकेट और बड़ा होता गया।
पुलिस को एक पीड़िता ने बताया, "मुझे बार-बार कहा जाता था कि अगर मैंने उनके भाई से शादी नहीं की या उनकी बात नहीं मानी, तो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी। एक मुस्लिम लड़की, जो मेरी सहेली बनकर आई थी, मुझे हर बार डराती थी और कहती थी कि मेरे पास कोई रास्ता नहीं है।" इस तरह की मानसिक प्रताड़ना ने कई पीड़िताओं को पूरी तरह तोड़ दिया, और वे इस रैकेट का हिस्सा बनने को मजबूर हो गईं।
पुलिस की कार्रवाई और SIT की जांच
भोपाल पुलिस ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। अब तक फरहान खान, साहिल खान, और जोया खान सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन अन्य आरोपी-अबरार, अली, और मोहम्मद साद-फरार हैं, और उनकी तलाश के लिए पुलिस ने पश्चिम बंगाल तक टीमें भेजी हैं। पुलिस ने बागसेवनिया, जहांगीराबाद, और अशोका गार्डन थानों में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।
विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह रैकेट भोपाल तक सीमित था या इसके तार अन्य शहरों और राज्यों से भी जुड़े हैं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में और भी मुस्लिम महिलाएं और पुरुष शामिल हो सकते हैं, जो हिंदू लड़कियों को टारगेट करने के लिए एक बड़े संगठित गिरोह का हिस्सा हैं।
अजमेर कांड की यादें ताजा
यह मामला 1992 के अजमेर रेप कांड से कई मायनों में मिलता-जुलता है, जहां भी हिंदू छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए गए थे और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चलाया गया था। भोपाल में भी पीड़िताओं को डर और बदनामी के कारण चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। कई पीड़िताओं ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और सामाजिक दबाव में जी रही हैं। इस मामले ने कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, और धार्मिक आधार पर होने वाले अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications