शादी के 15 दिन बाद ही दूल्हा क्यों बदल लेती हैं ये दुल्हन? चौंका देने वाली है पूरी कहानी

भोपाल। दुल्हन बनकर सारी रस्में निभाती हैं। सात फेरे लेती हैं। सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लेती हैं। फिर ससुराल आती हैं, मगर शादी के महज 15 दिन बाद ही दूल्हा बदल लेती हैं। यह चौंका देने वाला खुलासा मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच ने किया है।

एक दर्जन से अधिक लोगों को ठगा

एक दर्जन से अधिक लोगों को ठगा

दरअसल, लुटेरी दुल्हन हैं। मतलब शादी के नाम धोखा। शादी के बाद नकदी, जेवर लू ले जाना। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने लुटेरी दुल्हनों समेत पूरे गिरोह के आठ लोगों को पकड़ा है। इन लुटेरी दुल्हनों ने अपने गिरोह के दलालों के माध्यम एक दर्जन से अधिक लोगों को ठगा है, मगर लोकलाज के चलते पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत तक नहीं की।

आठ लोगों को पकड़ा

आठ लोगों को पकड़ा

क्राइम ब्रांच के एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि लुटेरी दुल्हनों के गिरोह ने भोपाल में ही एक ठिकाना बना रखा है। गिरोह के अधिकांश सदस्य भी भोपाल में ही अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। लड़कों को लड़की दिखाने के बहाने अधिकांश मामलों में भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर बुलाया जाता था। लड़की और उसके गिरोह के लोग परिवार के सदस्य बनकर लड़के वालों से मिलते थे।

 फर्जी नामों से वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवा रखे

फर्जी नामों से वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवा रखे

ज्ञात हो कि भोपाल क्राइम ब्रांच में चार परिवारों ने लुटेरी दुल्हनों की फोटो और हुलिए के आधार पर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को भोपाल से तीन महिलाओं समेत गिरोह के आठ लोगों को पकड़ा है। ​गिरोह में शामिल युवतियां रिश्ता तय होने पर बाकायदा फेरे लेकर शादी की तमाम रस्म अदा करती थीं। इसके 15 बाद कथित ससुराल से जेवर रुपए लेकर चंपत हो जाती थीं। आरोपियों ने फर्जी नामों से वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवा रखे थे। इस वजह से फरेब का शिकार बना परिवार उनकी तलाश भी नहीं कर पाता था।

एक शादी के बदले मिलते थे 30 हजार रुपए

एक शादी के बदले मिलते थे 30 हजार रुपए

दिनेश कुमार पांडे और तेजूलाल दोनों निवासी सीहोर, वीरेंद्र धाकड़ निवासी विदिशा, सलमान खां निवासी निशातपुरा भोपाल, विक्रम निवासी आंवलिया उज्जैन, पूजा उर्फ रिया निवासी मंडीदीप, सीमा पाटीदार और रीना उर्फ सुल्ताना निवासी तलैया भोपाल बताए गए हैं। सुल्ताना के 4 बच्चे हैं। पकड़ी गई तीनों महिलाएं अपने नाम बदलकर शादी करती थी । गिरोह का सरगना दिनेश कुमार पांडे बताया गया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि एक शादी के बदले में महिलाओं को 30 हजार रुपए मिलते थे।

 शादी के नाम पर इनको ठगा

शादी के नाम पर इनको ठगा

केस- 1 : होशंगाबाद निवासी जगदीश मीणा ने भी पूजा उर्फ रिया उर्फ माया से शादी की थी। युवती को बैतूल की रहने वाली बताया था। शादी के 15 दिन बाद ही गिरोह के लोग जगदीश के घर रिश्तेदार बनकर पहुंचे और युवती को लेकर भोपाल आ गए। जगदीश पत्नी के लौटने का इंतजार करता रहा। जगदीश से 60 हजार रुपये वसूले गए थे।

केस- 2 : राजगढ़ निवासी प्रेमसिंह राजपूत ने सीमा पाटीदार नामक युवक से शादी की थी। लुटेरी दुल्हन कुछ दिन साथ रहने के बाद कथित रिश्तेदारों के साथ भोपाल लौट आई। सभी के मोबाइल फोन भी बंद हो गए। गैंग ने प्रेमसिंह को 90 हजार की चपत लगा दी थी।

केस- 3 : शाजापुर निवासी मेहरबान सिंह भिलाला ने ज्योति जायसवाल नामक युवती से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ज्योति मायके जाने की जिद करने लगी। मेहरबान ने उसे भोपाल भेजा गया। इसके बाद ज्योति गायब हो गई। मेहरबान से गिरोह ने 80 हजार रुपए हड़पे थे।

केस- 4 : कालापीपल निवासी कांता प्रसाद नाथ ने आनंद नगर चौराहे पर युवती पूजा उर्फ रिया को देखा और पसंद आने पर सीहोर में 85 हजार रुपये की लिखापढ़ी कराई। दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंच गए। कुछ समय बाद शादी कराने वाले दिनेश पांडे ने रिया को भाभी का ऑपरेशन कराने के बहाने से फोन कर बुला लिया। कांता प्रसाद ने जब दिनेश से संपर्क किया तो उसने बता दिया कि रिया की शादी कहीं और करा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+