भ्रष्टाचारी प्रोफेसर मित्तल डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, MANIT में लोकायुक्त की कार्रवाई

भोपाल में मैनिट का प्रोफेसर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। मेडिकल फॉर्म की संचालिका ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमिटी के डॉ मित्तल ने रिपोर्ट के एवज में ₹7 लाख मांगे थे।

मध्य प्रदेश में लगातार लोकायुक्त भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया जहां पर मेडिकल फॉर्म की संचालिका प्रमिला रिछारिया से स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी के डॉ आलोक मित्तल ने ₹7 लाख की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त में शिकायत के बाद आज आरोपी कंसलटेंट गोपीकृष्ण मिश्र और डॉक्टर आलोक मित्तल को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्रोफेसर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि भोपाल के बावड़िया कला में रहने वाली प्रमिला रिछारिया मेडिकल फॉर्म संचालित करती हैं। उन्होंने 12 जनवरी 2023 को लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी फर्म द्वारा मेडिकल वेस्ट का मैनेजमेंट कार्य किया जाता है। इसी इसी के लिए वे शिवपुरी में मेडिकल वेस्ट का प्लांट लगाना चाहती हैं, जिसका निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमिटी से परमिशन लेनी होती है। लेकिन स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमिटी में रायसेन विषय के विशेषज्ञ डॉक्टर मित्तल द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में कंसलटेंट गोपी मिश्र के माध्यम से ₹700000 की रिश्वत मांगी गई है। इसके बाद लोकायुक्त ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए।

लोकायुक्त की टीम में आरोपी कंसलटेंट और रसायन विषय के विशेषज्ञ डॉक्टर मित्तल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसी के तहत मैनिट कैंपस में आज लोकायुक्त की टीम ने आज स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमिटी के कंसलटेंट गोपी कृष्ण मिश्र और मैनेजमेंट प्रोफेसर डॉक्टर आलोक मित्तल को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। बता दे डॉक्टर आलोक मित्तल मेरिट कैंपस में प्रोफेसर भी हैं।

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की नए साल में पहली बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 12 जनवरी को लोकायुक्त की टीम ने सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में सहायक जेल अधीक्षक को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+