Bhopal News: नगर पालिका बैरसिया में ₹20000 की रिश्वत लेते लेखापाल सचिन कठाने को लोकायुक्त ने धर दबोचा

Lokayukta Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में लोकायुक्त ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल नगर पालिका का लेखापाल बिल पास करने के आवाज में कॉन्टैक्टर से रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके बाद आज लोकायुक्त की टीम ने उसे₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 5 अप्रैल 2024 को भोपाल संभाग के लोकायुक्त संगठन में सुनील कुमार, पिता मदन लाल, ने एक लिखित शिकायत दर्ज की है। उनकी शिकायत के मुताबिक, उन्हें नगर पालिका बैरसिया द्वारा मई 2023 में स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दुकान निर्माण के ठेके का लाभ प्राप्त हुआ था।

Lokayukta caught accountant Sachin Kathane taking bribe of 20000 in Municipality Berasia

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद, उन्हें नगर पालिका बैरसिया के लेखापाल सचिन कठाने ने 10% की रिश्वत की मांग की है, जिसका मामला अब जांच के अधीन है।

Lokayukta caught accountant Sachin Kathane taking bribe of 20000 in Municipality Berasia

शिकायत के सत्यापन के बाद, भोपाल लोकायुक्त संगठन ने एक टीम को गठित किया है जिसमें डीएसपी अनिल बाजपाई, ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर, निरीक्षक नीलम पटवा, रामदास कुर्मी, राजेंद्र पावन मुकेश परमार, और हेमेंद्र पाल शामिल हैं। आज, दिनांक 9 अप्रैल 2024, इस टीम ने आरोपी लेखापाल सचिन कठाने को रिश्वत की पहली किश्त 20,000 रुपये लेते हुए लोकसेवा केंद्र परिसर में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अब जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+