Bhopal News: महिला क्लर्क को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, शिक्षक से मांगे थे ₹50000
Bhopal samachar: राजधानी में लोकायुक्त पुलिस के लिए लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है। भोपाल में वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा को रिश्वत लेते पकड़ी गई है।
लेखा शाखा संकुल केंद्र बरखेड़ा में पदस्थ रानी शर्मा ने सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का से 50 हजार रुपए की मांग की थी, बाद में 25 हजार रुपए पर सहमति हुई। पहली किस्त 16 फरवरी को देने का तय किया गया था, जब डीएसपी संजय शुक्ला ने कार्रवाई की।

14 फरवरी को हुई शिकायत में बताया गया कि लिओलिना इक्का ने कहा कि वह अप्रैल 2024 में रिटायर हो रही है और उसने जनवरी 2024 में अपने पेंशन संबंधी दस्तावेज रानी शर्मा के पास जमा किए थे। रानी शर्मा ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जिसमें से 15 हजार रुपए पहले ही मांगे गए थे। बाकी रकम बाद में देने का तय हुआ था।
रानी शर्मा के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप की कार्रवाई जारी है। टीम में डीएसपी संजय शुक्ला, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, और आरक्षक संदीप शामिल हैं।
पूरा मामला विस्तार से
लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां में सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने 14 फरवरी को एक शिकायती आवेदन दिया था। उसमें उन्होंने बताया कि वह इसी साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाली हैं और उन्होंने अपनी पेंशन से संबंधित समस्त दस्तावेज विगत जनवरी में संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा की लेखा शाखा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा के पास जमा कर दिए थे। उपरोक्त कार्य को करने के ऐवज में रानी शर्मा द्वारा उनसे 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। बाद में उनके बीच 25,000 रुपए पर सहमति बनी और 15,000 रुपए पहले देने एवं बाकी रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ।
शिकायत की तस्दीक करने के बाद आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शुक्रवार को फरियादी महिला ने जैसे संकुल केंद्र पहुंचकर आरोपित महिला क्लर्क को 10,000 रुपयों से भरा लिफाफा दिया, लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला की अगुआई में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications