Bhopal News: अनोखे फैशन शो में किन्नरों का रैंप वॉक, वोटर्स को दिया बेहद खास संदेश
राजधानी भोपाल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता का संदेश देने एवं सभी भोपाल वासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने दस नंबर स्थित राग भोपली में ट्रांसज़ेंडर्स फ़ैशन शो का आयोजन किया गया।
इस फैशन शो में रैंप पर ट्रांसजेंडर्स के द्वारा विभिन्न आकर्षक परिधान में वॉक कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही इस फैशन शो में बुजुर्ग, फर्स्ट टाइम वोटर एवं अन्य प्रतिभागी भी शामिल हुए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल ऋतुराज सिंह सहित भारी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस अवसर पर सभी भोपाल वासियों से 7 मई 2024 को अपने मताधिकार का उपयोग शत प्रतिशत करने की अपील। उन्होंने कहा की, लोकतंत्र के इस उत्सव में हमे भोपाल को नंबर वन बनाना है। कलेक्टर ने कहा लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी समावेशी,सुगम मतदान हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस फैशन शो की खासियत रही की इसमें सभी एक साथ, एक मंच पर रैंप वाक करते नजर आए। साथ ही समानता के संदेश के साथ लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान 19 महिला, पांच दिव्यांग, 12 फर्स्ट वोटर और स्वीप आइकान भी फैशन शो में शामिल रहे।
इस शो में ट्रांसजेंडर के गुरु हाजी सुरैया नायक ने लगभग तीन किलो सोने की ज्वैलरी पहनकर रैंप वाक की। साथ ही किन्नर समुदाय से नानू विश्वास, काजल ठाकुर, काव्या, सोना, रितिका, बिजली, चांदनी, अन्नू, सिम्मी, नेहा, प्रिया आदि ने फैशन शो में रैंप वाक कर जलवा बिखेरा।
फैशन शो का संयोजन मिसेज इंडिया इंटरनेशनल डा. रेनु यादव, यूनिवर्सल वीमेन इंडिया शो डायरेक्टर कोरियोग्राफी अपेक्षा डबराल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अपर कलेक्टर रितुराज ओर स्टेट स्वीप आइकान संजना सिंह उपस्थित रही।
ये भी पढ़े- MP के इन शहरों में वोटर्स को मिलेगा होटल बुकिंग पर बंपर डिस्काउंट, बस करना होगा मतदान












Click it and Unblock the Notifications