MP के इन शहरों में वोटर्स को मिलेगा होटल बुकिंग पर बंपर डिस्काउंट, बस करना होगा मतदान
इंदौर को लोकसभा चुनाव के मतदान में नम्बर वन बनाया जायेगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंदौर में अनेक नवाचार और अनूठी पहल की जा रही है। इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
इंदौर शहर के विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं और संगठनों ने निर्णय लिया है कि मतदान दिवस पर 13 मई को मतदान करने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क पोहे या जलेबी, आईस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और मन्चुरियन खिलाये जायेंगे। साथ ही उन्हें खरीदी पर आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जायेगा। इसी तरह होटल एसोसिएशन द्वारा भी आकर्षक डिस्काउंट दिया जायेगा।

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए प्रतिदिन नवाचार किये जा रहे है। इसी श्रंखला में स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आकाश सिंह (आईएएस) द्वारा जिले भर में 73 होटल रेस्टॉरेंट एवं मिठाई प्रतिष्ठानों का चयन किया है जहां 10 प्रतिशत डिस्कांउट दिया जायेगा। जिले के इन 73 प्रतिष्ठानों के संचालकों ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान करके आने वाले मतदाताओं को मतदान के दिन से तीन दिनों तक अर्थात 13 से 15 मई तक 10 प्रतिशत डिस्कांउट देने की सहमति प्रदान की है।
तकनीकी सहायक जिला पंचायत नीरज अमझरे ने बताया कि, जिले में लगभग 14.50 लाख मतदाता है एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में 13 मई 2024 को मतदान होना है। चयनित प्रतिष्ठान पर मतदाता द्वारा मतदान की स्याही लगी उॅगली बताने पर खाद्य सामग्री पर उपभोक्ता को दिनांक 13, 14 एवं 15 मई 3 दिन तक 10 प्रतिशत डिस्कॉउंट दिया जायेगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एच.एल. अवास्या ने बताया कि, जिला प्रशासन की मंशा से जिले में स्थित खाद्य सामग्री विक्रेता प्रतिष्ठानों को अवगत कराया गया। जिस पर 73 प्रतिष्ठानों के संचालकों ने अपनी सहमति प्रदान की है।
ये भी पढ़े- Indore News: अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाएं, फ्री में पोहा-जलेबी और आइसक्रीम खाएं












Click it and Unblock the Notifications