'तो छोड़ दूंगा राजनीति', हजारों कांग्रेसियों को भाजपाई बनाने वाले विशाल पटेल का जीतू पटवारी को चैलेंज
इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां संजय शुक्ला और विशाल पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं एमपी के सबसे बड़े दलबदल के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा, जहां विशाल पटेल ने जीतू पटवारी को बड़ा चैलेंज भी दिया है।
शहर के दलाल बाग मैदान पर आयोजित हुए दलबदल कार्यक्रम के दौरान इंदौर और देपालपुर के लगभग 8 हजार से ज्यादा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं इस दलबदल को आयोजित करने का श्रेय संजय शुक्ला और विशाल पटेल को दिया जा रहा है. इधर, दलबदल के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है।

पूर्व विधायक विशाल पटेल ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को चैलेंज देते हुए कहा कि, मैं आपके माध्यम से कहता हूं, की विशाल पटेल का एक भी काला कारनामा, या एक भी ऐसा रैला निकाल दें, या तो वो राजनीति छोड़ दें, या फिर मैं राजनीति छोड़ दूंगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो देशभर में लोकसभा चुनाव की हलचल है, जहां इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, यहां हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के दलाल बाग में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान लगभग 16 पार्षद, 40 सरपंच और हजारों कार्यकर्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया। BJP का दामन थामने वाले नेताओं में देपालपुर विधानसभा के सरपंच, हारे हुए प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और ब्लॉक प्रतिनिधि शामिल हैं। इन दिनों BJP का बड़ा अभियान दल बदल को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत इस बड़े कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। वहीं अब इंदौर की विधानसभा एक और देपालपुर विधानसभा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के BJP में जाने के बाद कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: शंकर लालवानी से 25 गुना ज्यादा अमीर हैं अक्षय बम, पहनते हैं 14 लाख की घड़ी












Click it and Unblock the Notifications