Bhopal Loksabha Election result 2024: भोपाल में कौन जीता? BJP के आलोक शर्मा या कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव
Bhopal Madhya Pradesh Chunav Result Live: पुरानी जेल में बने स्ट्रांग रूम में आज सुबह 8:00 बजे से भोपाल लोकसभा सीट की काउंटिंग शुरू हो गई जेल परिसर के आसपास 2000 से अधिक पुलिस बल तैनात है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के आलोक शर्मा कांग्रेस से लगभग 1 लाख 29 हजार 385 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतलब आलोक शर्मा की जीत पक्की है।
बता दे भोपाल लोकसभा क्षेत्र पर पिछले कई सालों से भाजपा का कब्जा है, यह बीजेपी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अब कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव भाजपा प्रत्याशी आलोक श्रीवास्तव को कितनी टक्कर दे रहे हैं यह दोपहर में साफ होगा।

बता दे भोपाल जिले की सात विधानसभा की एवं की काउंटिंग शुरू हो गई है सबसे पहले बेरसिया फिर मध्य और उत्तर के रुझान मिलेंगे। चर्चा इस बात की हो रही है अगर आलोक शर्मा जीते हैं तो क्या पूर्व सांसद आलोक संजर की जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे यह भी चर्चा हो रही है कि आलोक शर्मा को सबसे बड़ी जीत हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के इलाके से मिलेगी या गोविंदपुरा विधायक मंत्री कृष्णा गौर के क्षेत्र से?
कायस्थ मतदाताओं के भरोसे है शर्मा की जीत का रिकॉर्ड।
आलोक संजय ने अपनी जीत में रिकॉर्ड बनाया था उसमें कायस्थ मतदाताओं का सबसे बड़ा सहयोग था इस बार कांग्रेस से अरुण श्रीवास्तव मैदान में उनका दावा है कि गायक वोट उन्हें मिले हैं अगर कायस्थ बोर्ड भाजपा को मिले होंगे तो संजर का रिकॉर्ड आलोक शर्मा तोड़ देंगे गौरतलाप है कि भोपाल लोकसभा चुनाव में बीते 35 साल में भाजपा प्रत्याशी आलोक संजय ने 2014 में सबसे ज्यादा 377696 लाख वोटो से जीत दर्ज की थी। उसके बाद यह रिकॉर्ड 2019 में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम दर्ज है उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार 822 मतों से हराया था।
भोपाल लोकसभा में 35 साल से भाजपा का कब्जा
भोपाल लोकसभा सीट पर बीते 35 साल से भाजपा के सांसद काबिज है आखरी बार यानी 1984 में किन प्रधान भोपाल से अंतिम बार केएन प्रधान कांग्रेस के सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1989 में यहां से सुशील चंद्र वर्मा सांसद चुने गए इसके बाद 1951 1996 और 1998 में वर्मा ही सांसद चुने गए। फिर लगातार पांच पांच साल के लिए क्रमशः उमा भारती, दो बार कैलाश जोशी, आलोक संजर और 2019 में प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां से सांसद बनी।












Click it and Unblock the Notifications