Bhopal News: आर्च ब्रिज के पास रानी कमलापति की प्रतिमा की लाइटें चोरी, थोड़ी सी दूरी पर है सीएम हाउस और थाना

राजधानी भोपाल की पुरानी शहर में आर्च ब्रिज के पास स्थित रानी कमलापति की प्रतिमा के पास के लगी लाइटों को चोरों ने अपना निशाना बना लिया है। हैरत की बात यह है कि संबंध में नगर निगम ने दो बार पुलिस को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन उसके बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गॉडजिला फीकी शहर में एक और जहां गोंड वंश की रानी कमलापति का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने के लिए रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा गया है। वहीं छोटे तालाब पर कमलापति महल से लगे हिस्से पर आर्च ब्रिज के पास उनकी विशाल खूबसूरत प्रतिमा की अनदेखी की जा रही है। खास बात यह है कि इस ब्रिज से कुछ ही दूरी पर श्यामला हिल्स थाना और सीएम हाउस है, उसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Lights of Queen Kamlapati statue stolen near Arch Bridge in Kamla Park CM House is nearby

वायरिंग भी चुरा ले गए चोर

भोपाल शहर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बना ये पहला आर्च ब्रिज आकर्षण का केंद्र है। वही इस ब्रिज पर प्रतिमा के लगने से यह और भी आकर्षित सुंदर नजर आता है, लेकिन यहां ब्रिज की मुख्य एंटीक लाइट के एडाप्टर से लेकर वायरिंग चोरी हो गए हैं। उसके बाद अब रानी कमलापति की प्रतिमा के पास की लिए भी चोरी हो गई हैं। इसके अलावा मेंटेनेंस के अभाव में रंगों की पापड़ियां निकलने से प्रतिमा बदसूरत होती जा रही है।

Lights of Queen Kamlapati statue stolen near Arch Bridge in Kamla Park CM House is nearby

रात के समय रहता है अंधेरा

आर्च ब्रिज की कमाननुमा स्ट्रक्चर जलने वाली लाइटिंग की जगह ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट भी रोशन होती हैं। इसके अलावा प्रतिमा को रोशन करने के लिए लगाई लाइटिंग भी रात में नहीं जलता है डार्क ब्राउन कलर में बनी प्रतिमा रात में साफ नजर तक नहीं आती इस संबंध में नगर निगम के विद्युत विभाग के AE आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि यहां की लाइटों की चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है लेकिन अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है। अब इनकी सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+