MP: युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए 196 करोड़ की राशि के लैपटॉप वितरित: BJP सांसद कविता पाटीदार

MP BJP News: भाजपा की प्रदेश महामंत्री और सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और संपन्न बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों 55 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनसे किया गया वादा निभाया है, वहीं आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 78641 मेधावी विद्यार्थियों को लगभग 196 करोड़ की राशि लैपटॉप के लिए उनके खातों में भेजकर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया है।

कविता पाटीदार ने कहा कि यह वही युवा हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में कड़ी मेहनत करके अव्वल आए हैं और परिवार व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश की शिवराज सरकार युवाओं से किए गए एक-एक वादे को निभाने के लिए कृतसंकल्पित है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ने अगले वर्ष से सीबीएससी के मेधावी छात्रों को भी लेपटॉप देने की घोषणा की है, जो कि स्वागत योग्य है।

Laptops worth Rs 196 crore distributed to make youth self-reliant empowered: BJP MP Kavita Patidar

प्रदेश महामंत्री पाटीदार ने कहा कि मध्य प्रदेश पिछले डेढ़ दशक में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर बीमारू से विकसित राज्य की श्रेणी में आ गया है। इस महती उपलब्धि में प्रदेश में जन-भागीदारी से विकास के मॉडल ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने मध्यप्रदेश को अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बना दिया है। विशेषकर प्रदेश सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया है।

कमलनाथ सरकार ने युवाओं के साथ किया छलावा: BJP

सरकार ने युवा नीति लाकर युवाओं को उनका वाजिब हक दिलाने का काम किया है। 55 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आने वाले 15 अगस्त से पहले 1 लाख युवाओं की विभिन्न विभागों में भर्तियां होंगी। यह भाजपा की सरकार है, जो कहती है वह करती भी है। कांग्रेस की तरह झूठे वायदे नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने युवाओं के साथ सिर्फ छलावा किया है। उन्होंने युवाओं से वादा किया था कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता देंगे, रोजगार से जोड़ेंगे लेकिन सवा साल में किसी तरह भर्तियां नहीं हुई। कमलनाथ ने युवाओं को बेरोजगारी की राह पर धकेलकर उनके साथ अन्याय किया।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के सकारात्मक परिणाम, 4.22 लाख ने कराया पंजीयन

भाजपा नेता कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने कहा था कि युवाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएंगे, हर वादा सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश में 4 जुलाई से मुख्यमंत्री सीखो, कमाओ योजना शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से युवा जहां रोजगार व स्वरोजगार की बारीकियां सीख सकेंगे वहीं उन्हें सरकार की तरफ से हर माह 8 से 10 हजार रूपए भी दिए जाएंगे। जिससे वे प्रशिक्षण लेकर आगे रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

महज 15 दिन में ही 44,569 नौकरियां सृजित

सांसद पाटीदार ने कहा कि इस योजना को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। यही वजह है कि आज तक 4 लाख 22 हजार अभ्यर्थी पंजीयन करा चुके हैं। 12,173 प्रतिष्ठानों व संस्थान आगे आकर रोजगार व प्रशिक्षण देने के लिए रूचि दिखाई है। योजना के सकारात्मक पहलुओं का ही परिणाम है कि पंजीयन शुरू होने के महज 15 दिन में ही 44,569 नौकरियां सृजित हो गई हैं। निश्चित रूप से यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी योजना साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+