Ladli Behen Yojana: शिवराज सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाड़ली बहन को मिलेंगे 1000 रुपये प्रति माह

आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की फोटो कापी जिसमें बैंक खाता और आईएफएससी का अंकन हो देना अवश्यक है।

Ladli Behan Yojana 2023

शिवराज सरकार ने महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने लाड़ली बहन योजना‌ के बारे में कहा है कि आगामी 5 मार्च से बहनों की मदद के लिए लागू की जा रही लाड़ली बहन योजना के फॉर्म भरने की शुरुआत की जाएगी। यह कार्य भी आवश्यकतानुसार शिविर लगाकर किया जाएगा। यह योजना मजदूरों,छोटे किसानों आदि सहित समाज के गरीब वर्गों के लिए जीवन को आसान बनाएगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को 1 हजार रुपये हर महीने की राशि दी जायेगी। आगामी 5 मार्च से सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और समाजसेवी बहनों से योजना के फार्म भरवाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून महीने से बहनों के बैंक अकाउंट में राशि आना शुरू हो जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना केवल सरकारी योजना नहीं है। यह भाई का स्नेह और बहनों के लिए गिफ्ट है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री किसान निधि, प्रधानमंत्री किसान निधि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं से पैसा मिलता है। इससे परिवार को आर्थिक सहयोग मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएं भी 600 रुपये हर महीने के बजाय 1000 रुपये हर माह की हकदार होंगी।

बताते चलें कि एमपी का बजट अभी तक पेश नहीं किया गया है, इससे पहले राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से शिवराज सिंह लाडली बहन योजना लेकर आए हैं। इस योजना में एमपी की पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे में साल भर में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

लाड़ली बहन योजना के दस्तावेज लाड़ली बहन योजना का लाभ देने के लिए महिलाओं को निवास प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड,आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। इसका लाभ महिलाओं को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+