Ladli Bahna Yojana: भोपाल में टारगेट के करीब पहुंची लाडली बहना योजना, ढाई लाख से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लाई गई लाडली बहना योजना को भोपाल में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोपाल में अब तक ढाई लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना में आवेदन किया है।

भोपाल में टारगेट के करीब पहुंची लाडली बहना योजना

Bhopal Ladli Bahna news: भोपाल जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में आवेदन पत्र जमा करने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक करीब ढाई लाख महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए आवेदन जमा कर चुकी हैं। जिले में बीते 25 मार्च से आवेदन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था। आवेदन पत्र जमा करने के लिए जिले में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

जिले में सर्वाधिक आवेदन भोपाल नगर निगम में जमा हुए हैं। आवेदन पत्र जमा करने का सिलसिला लगातार जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह ऐसी व्यवस्था बनाए रखें, जिससे कि किसी भी महिलाओं को आवेदन पत्र जमा करने में दिक्कत नहीं आए। जिले में महिलाओं के समग्र आईडी को आधार से लिंक करने तथा बैंक खातों को आधार से लिंक कर उनकी केवाईसी कर सक्रिय करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Recommended Video

    CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर गांव और वार्ड में गठित करेंगे लाड़ली बहना सेना

    जिले में यह कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है बैंकों में सिंगल विंडो की व्यवस्था की गई है महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र जनपद पंचायत बैरसिया में 38,133 एवं जनपद पंचायत फंडा में 34,871 नगर निगम भोपाल में अभी तक 1 लाख 61 हजार 420 से अधिक महिलाओं ने अपने आवेदन जमा किए। इसी तरह नगर परिषद बेरसिया में 4673 से अधिक महिलाओं ने अपने आवेदन जमा किए है।

    खुद निरीक्षण कर रहे हैं वरिष्ठ अधिकारी

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार लाडली बहना योजना के आवेदन जमा करने एवं ई-केवाईसी का काम का निरीक्षण खुद वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं नगर निगम के वार्ड और पंचायतों में लगाए गए शिविरों पर कलेक्टर आशीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह पल-पल की जानकारी ले रहे है।

    क्या है लाडली बहना योजना

    मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है लेकिन उससे पहले सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक बड़ी योजना का शुभारंभ किया है, जिसका नाम है लाडली बहना योजना। इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित और विधवा पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+