सिंगरौली: BJP-कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें, चुनाव प्रचार के लिए 2 जुलाई को पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
सिंगरौली, 28 जून: नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जुलाई को सिंगरौली में चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगे। तो वहीं 3 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के मेयर प्रत्यासी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा के समर्थन में सिंगरौली आकर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

त्रिकोणीय मुकाबला
सिंगरौली नगर निगम चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला रहने वाला है। बीजेपी, कांग्रेस और आप इन तीनों पार्टी महापौर के प्रत्याशी किसी से कम नहीं है। साथ ही उनकी जनता में पकड़ भी जबरदस्त है। इन्ही तीनों के बीच चुनावी लड़ाई होने वाली है।

तीनों दलों के स्टार प्रचारक
सिंगरौली में इस बार तीनों ही पार्टी के स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और विकास के बड़े-बड़े दावे करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। लेकिन जनता के हाथों में ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हैं। नेताओं के झूठे वादों से जनता कितना रीझती है, ये तो मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल जनता को रिझाने व मान मनोबल का दौर जारी है।

जातीय समीकरण बिगाड़ सकता है खेल
प्रत्याशियों के द्वारा तो चुनाव के दौरान बहुत बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं कि लोग विकास, रोजगार व उम्मीदवार की शिक्षा के आधार पर वोट करते है, लेकिन यह पूर्णतः सच नहीं है। आज भी बड़े पैमाने पर लोग जातिवाद के अनुसार अपनी सरकार व प्रत्याशी को चुनते है। अगर हम बात करें नगरीय निकाय चुनाव सिंगरौली की तो यहां पर कई राजनैतिक दल ऐसे भी है, जो सिर्फ एक जाति व समुदाय के ही बनकर रह गए है।
ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या ज्यादा
सिंगरौली नगरी निकाय क्षेत्र में ब्राहमण वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। चुनाव में अफवाहों का बाजार गर्म है कि ब्राह्मण बीजेपी से खफा है और वह कांग्रेश या आम आदमी पार्टी को वोट दे सकते हैं। हालांकि यह सच नहीं है क्योंकि विपक्ष के पास कोई भी बड़ा ब्राह्मण उम्मीदवार नहीं है। जिससे वह उन्हें अपनी ला सके। इसके अलावा नगरी निकाय क्षेत्र के अन्य सामान्य वर्ग का रुझान भी अभी तक बीजेपी की ओर ही है। लेकिन यह रुझान अभी बदल सकता है। क्योंकि 2 जुलाई को सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंगरौली की जनता को दिल्ली और पंजाब का विकास मॉडल बताने वाले हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ब्राह्मणों को मनाने के लिए उतरे

घर-घर जा रहें है ब्राह्मणों को मनाने पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सिंगरौली नगर निगम के मेयर पद के लिए अनारक्षित सीट पर ओबीसी समुदाय से चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को भाजपा ने मेयर का टिकट दे दिया है। जिस वजह से पार्टी व अन्य लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। यहां तक कि भाजपा से अब ब्राह्मण जाति का वोटर भी इस बार खफा हो गए है। जिसे मनाने के लिए अब भाजपा के कदावर नेता रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला मतदाताओं के घर-घर जाकर मनाने की कोशिश कर रहे है। क्योंकि नगरी निकाय क्षेत्र में ब्राह्मण वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications