कौन है 'सिलेंडर सस्ता कर दे' के गायक राजकुमार शास्त्री; एक गाने से कैसे बने रातों-रात स्टार?

रीवा, 5 अगस्त। समूचे देशभर में बढ़ रही महंगाई को लेकर लगातार विरोध की खबरें सामने आ रही है, कहीं प्रदर्शन तो कहीं बयान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जिले में भी स्थानीय कलाकार ने लोकगीत बघेली भाषा में महंगाई को लेकर गीत गाया है। लोकगीत बघेली में स्थानीय कलाकार राजकुमार शास्त्री ने गाने के माध्यम से कहा है कि 'सिलेंडर को सस्ता कर दो और दारू महंगा कर दो' जिससे आम जनमानस को कुछ राहत मिल सके। राजकुमार अक्सर लोकगीत के माध्यम से लोगों के बीच जाकर अपनी प्रस्तुति देते हैं। अपनी नई प्रस्तुति में उन्होंने चावल, आटा और नमक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सभी चीज इन दिनों महंगे हो गए हैं। जिसे अगर सस्ता किया जाए तो आम जनता की जेब को खाली होने से बचाया जा सकता है।

Recommended Video

    कौन है Rajkumar Shastri जो Cylinder सस्ता कर दे गाकर बन गए स्टार| वनइंडिया हिंदी | *News

    बघेली लोकगीत वायरल हो रहा

    बघेली लोकगीत वायरल हो रहा

    बताते चलें कि राजकुमार शास्त्री का यह लोकगीत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे लोग लगातार शेयर कर रहे हैं।

    लोकगीत गायक चलाते थे ऑटो

    लोकगीत गायक चलाते थे ऑटो

    बताते चलें शास्त्री रीवा मुख्यालय के नेहरू नगर के निवासी हैं। वह पेट पालने के लिए ऑटो चलाते थे। वे जैसे-तैसे गुजर बसर कर रहे थे। लेकिन, इस बीच किसी अंदरूनी प्रेरणा से उन्होंने गायकी शुरू की। शुरुआत में तो उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन वर्ष 2003 से लोग उन्हें जानने लगे।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के लिए लिखा था पहला गाना

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के लिए लिखा था पहला गाना

    दरअसल, उन्होंने साल 2003 में पहली बार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के लिए गीत लिखा था। उसके बाद से ही उन्हें स्थानीय तौर पर प्रसिद्धी मिलने लगी। अब उन्हें विंध्य क्षेत्र के बड़े और प्रसिद्ध कलाकार के रूप में जाना जाता है। अब कई स्थानीय मंचों पर उन्हें न केवल बुलाया जाता है, बल्कि सम्मान भी किया जाता है।

    अचानक वायरल हुआ वीडियो

    अचानक वायरल हुआ वीडियो

    बताया यहां तक जा रहा है कि वीडियो काफी दिन पुराना है और अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई देख इनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर रहे हैं। इस पर लोग तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी बात पूरी तरह सच है। सरकार को शराब के दाम बहुत ज्यादा बढ़ाकर सिलेंडर और आम चीजों के दाम कम कर देने चाहिए। इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों का कहना है कि महंगाई देखते हुए लग रहा है कि हर चीज हाथ से निकल जाएगी।

    विपक्ष के निशाने पर सरकार

    विपक्ष के निशाने पर सरकार

    बता दें, राजकुमार शास्त्री के इस बघेली लोकगीत का वीडियो कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस ने इस बहाने सरकार पर तंज कसा है। कई शहरों में महंगाई को लेकर प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ आम जनता भी कई बार सड़कों पर प्रदर्शन करती देखी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+