कमलनाथ सरकार हमारी योजनाओं को जारी रखें वरना मैं ईंट से ईंट बजा दूंगा: शिवराज

Bhopal news, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान कटनी के प्रवास व मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे। सबसे पहले बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुड़वारा विधानसभा के विधायक संदीप जायसवाल प्रवास हीरागंज पहुंचे और वहां जनता का आभार व्यक्त किया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जहर-जगह चौराहों पर शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया।

kamalnath government should not end up my schemes says shivraj singh chauhan

जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने भाषण में शिवराज ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह नए बने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारी योजनाओं को जारी रखें वरना मैं ईंट से ईंट बजा दूंगा। शिवराज ने यह भी कहा, 'चिंता करने की कोई बात नहीं है। टाइगर अभी जिंदा है। पहले मैं कलम से काम करता था और अब मैं लड़कर काम करवाऊंगा। जो कार्य स्वीकृत हैं उन्हें पूरा करवाया जाएगा। मेरी जितनी भी योजनाएं हैं उसके लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री से बात हुई है'।

kamalnath government should not end up my schemes says shivraj singh chauhan

कटनी पहुंचे शिवराज ने अटल बिहारी के जन्मदिन पर अटल जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार के दौरान कई आईएएस अधिकारियों के ताबदले कर दिए हैं। मप्र में 45 से ज्यादा अधिकारियों को हटाया गया।

ये भी पढ़ें- kamal nath cabinet : मध्यप्रदेश के इन 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+