Bhopal News : कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि मेले के उद्घाटन और स्टालों के शुभारंभ पर नहीं काटा रिबन
भोपाल में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि मेले के उद्घाटन और स्टालों के शुभारंभ पर नहीं काटा रिबन। उन्होंने कहा कि रिबन काटना हमारी संस्कृति में नहीं। मंत्री ने इस मौके पर मेले में आए लोगों को जैविक खाद के पैकेट भी बांटे।
राजधानी भोपाल में कृषि मेले का उद्घाटन करने पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल का एक अलग अंदाज देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान मंत्री कमल पटेल ने रिबन नहीं काटा, बल्कि उसे खींचकर हटा दिया। उन्होंने कहा कि रिबन काटना हमारी संस्कृति नहीं, इसलिए वे भी रिबन नहीं काटेंगे। बता दे राजधानी भोपाल में मंगलवार से तीन दिवसीय कृषि मेला शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ करने कृषि मंत्री कमल पटेल के अलावा पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल भी पहुंचे थे।

दोपहर में करीब 1 बजे भोपाल के विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान में मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल कृषि मेले का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद मंत्री कमल पटेल स्टोलों का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कृषि मेले के स्टोलों पर लगे रिबन काटने से मना कर दिया। साथ ही रिबन को खोल कर स्टोलों का शुभारंभ किया। इसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी वहीं कांग्रेस को जमकर घेरा मंत्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान हाजमा वाला चूर्ण भी टेस्ट किया। मंत्री कमल पटेल ने मेले में आए लोगों को जैविक खाद के पैकेट भी बांटे। वहीं पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कृषि से जुड़े उपकरण देखें और जानकारियां भी ली मेले में ही कृषि एक्सपर्ट ने किसानों को फसलों के बारे में जानकारियां दी मेला 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा।
Recommended Video
भोपाल के विट्ठल मार्केट में आयोजित कृषि मेले में कृषि, बागवानी, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण तकनीक क्षेत्र के नई तकनीक से जुड़े डेढ़ सौ से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर ट्रैक्टर, कंबाइन,हार्वेस्टर मिल्क मशीन, जैविक उत्पाद, केमिकल व फर्टिलाइजर टिशू कल्चर, आदि देखने को मिलेंगे। मेले में भोपाल जिले के अलावा रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसान भी शामिल होने आ रहे हैं। मेला आयोजन समिति के सदस्य केके शर्मा ने बताया कि इस मेले में किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications