शपथ लेते ही एक्शन में आई कमलनाथ सरकार, रात एक बजे उठाया यह बड़ा कदम

Bhopla News , भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के चौबीस घंटों के भीतर ही सूबे में प्रशासनिक ढ़ांचे की तस्वीर बदल दी है। कई सीनियर आईएएस अफसरों को इधर-उधर किए जाने के साथ ही आधा दर्जन से अधिक जिलों में कलक्टर भी बदल दिए गए हैं। कमलनाथ सरकार ने देर रात करीब एक बजे प्रदेश के 16 आईएएस अफसरों की तबादला सूची ( IAS Transfer List MP 2018 ) जारी की है।

Kamal nath Govt in Action and many ias transfer


Kamal Nath Govt ने इंदौर कलेक्‍टर निशांत वरवड़े को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन भोपाल का संचालक बनाया गया है। भोपाल नगर निगम आयुक्‍त अविनाश लवानिया को वाणिज्यिक कर अपर आयुक्‍त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उमरिया कलेक्‍टर मालसिंह उपसचिव होंगी।

निशांत वरवड़े के मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ पल्लवी जैन गोविल इस दायित्व से मुक्त होंगी। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, मंडला, झाबुआ के साथ ही टीकमगढ़, राजगढ़, सिवनी और नीमच के जिला कलेक्‍टरों का भी तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही अनेक जिलों के डिप्‍टी कलेक्‍टरों के साथ कुछ अन्‍य राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+