Harsud: 7 बार से हार रही हरसूद सीट पर पहुंचे कमलनाथ, बोले- परेशान करने वाले याद रखें कल के बाद परसों भी आएगा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खंडवा की हरसूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से भाजपा को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उनका मुकाबला 2018 की जगह 2030 मॉडल कमलनाथ से है।

Kamal Nath big statement from Harsud assembly seat, Congress government will come after 5 months

MP News: खंडवा जिले में 7 बार से हार रही हरसूद विधानसभा सीट के छनेरा में आज पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हुए विस्थापन को लेकर भी शिवराज सरकार पर आरोप लगाए।

कमलनाथ ने कहा कि यहां से आदिवासियों का पलायन हो रहा है, यहां पर सरकार के खिलाफ लगातार धन्य होते रहते हैं। भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है, लेकिन इस और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले हरसूद छिंदवाड़ा से आगे था। आज हरसूद का क्या हाल है यह सब देख रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। विस्थापन के नाम पर जिन लोगों ने यहां के लोगों को परेशान किया। वे याद रखें 5 महीने बाद हमारी सरकार आ रही है। कल के बाद परसों भी आएगा। कमलनाथ ने कहा कि एमपी घोटाला और अपराध का प्रदेश बना दिया गया है।

यह है सीट की स्थिति

इस सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार 1985 में जीत दर्ज की थी। उस समय कांग्रेस के आसाराम पटेल ने भाजपा के बाबूलाल पटेल को हराया था। इसके बाद 1990 में भाजपा ने यहां पर विजय शाह को उम्मीदवार बनाया। विजय शाह तब से लगातार सात चुनाव जीत चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आसाराम पटेल मोतीलाल मनांग, किशोरी लाल पटेल, प्रेमलता कासदे, सूरजभानु सोलंकी और सुखराम सालवे को हराया।

कांग्रेस को यहां से नहीं मिलता मजबूत उम्मीदवार

कांग्रेस को इस सीट से पिछले कई चुनाव से मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए विजय शाह के खिलाफ 6 लोगों को लड़ाया। प्रेमलता कासदे को दो बार उतारा। वही इस सीट पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष शिवभानु सोलंकी के बेटे एवं पूर्व सांसद सूरजभानु सोलंकी को भी यहां से आजमा कर देखा, लेकिन वे भी जीत दर्ज नहीं कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+