Jyotiraditya Scindia : PM मोदी का रोजगार मेला, भोपाल में सिंधिया ने 100 से अधिक युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

PM नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर 10 लाख लोगों के लिए भर्ती अभियान (रोजगार मेला) की शुरुआत की। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर 10 लाख लोगों के लिए भर्ती अभियान (रोजगार मेला) की शुरुआत की। पीएम मोदी ने 75 हजार युवाओं को पहले चरण में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी क्रम में भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, BJP प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। सभी ने भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को वर्चुअल सुना और देखा। भोपाल में चयनित 285 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। इनमें 91 में युवाओं को रेलवे और 46 युवाओं को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नियुक्ति पत्र मिला।

Recommended Video

    PM Modi Rozgar Mela: 75 हज़ार युवाओं को Government Job, Congress क्या बोली ? | वनइंडिया हिंदी *News
    सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पहले वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 100 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। 91 में युवाओं को रेलवे 46 युवाओं को केंद्र रिजर्व पुलिस बल, इनकम टैक्स में से 30, सेंट्रल बैंक में 18, सेंट्रल जीएसटी और कस्टम में 15, सीमा सुरक्षा बल में 10, सीआईएसएफ में चार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 3, सशस्त्र सीमा बल में 20, इंडियन बैंक में 15 और डाक विभाग में 18 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले।

    इन पदों पर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

    इन पदों पर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

    भारत सरकार द्वारा 48 विभागों और मंत्रालयों में ये नौकरी दी जा रही है। इसमें ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी लेवल पर जॉइनिंग दी जाएगी। केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो पीए,इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एमटीएस आदि पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बता दे सभी भर्तियां मंत्रालय और विभाग या यूपीएससी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन व रेलवे बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है।

    इसके पीछे सरकार की 7-8 साल की कड़ी मेहनत : PM मोदी

    इसके पीछे सरकार की 7-8 साल की कड़ी मेहनत : PM मोदी

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले के हालात के क्या थे। उन्होंने कहा कि आज सरकारी तंत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कार्य संस्कृति बदल रही है। स्किल्ड इंडिया अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल्ड बनाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता इतनी क्षमता आई है, इसके पीछे सरकार की 7-8 साल की कड़ी मेहनत है।

    मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे युवा : BJP नेता कृष्णा घाडगे

    मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे युवा : BJP नेता कृष्णा घाडगे

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और सिंधिया समर्थक समर्थक उपस्थित रहे। बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाडगे ने वनइंडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ये पहल युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगी। युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार अभियान से रोजगार मिलेगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार युवाओं के लिए नीति बनाने का काम कर रहे हैं। इसलिए मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहा है।

    राज्यों के चुनाव को देखते हुए युवाओं को लुभाने के लिए रोजगार मेला ?

    राज्यों के चुनाव को देखते हुए युवाओं को लुभाने के लिए रोजगार मेला ?

    बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कोई काम नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को मिशन के रूप में लेकर आता है और सेवा ही हमारा पहला और आखरी धर्म और कर्म है। हम सेवा के लिए राजनीति में है और राजनीति में रहकर अच्छी सेवा कर सकते है। चुनाव के समय तो झूठी घोषणाएं कांग्रेस के राहुल गांधी करते हैं। जिन्होंने मध्य प्रदेश के चुनाव में किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा किया था।

    नियुक्ति पत्र देकर विपक्ष को किया एक्सपोज

    नियुक्ति पत्र देकर विपक्ष को किया एक्सपोज

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश पानी ने वनइंडिया से बातचीत में विपक्ष को रोजगार के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी विकास की बात करते हैं। मोदी जी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास। इस मूलमंत्र पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है यह रोजगार मेला भी ऐसी बात को प्रमाणित करता है विपक्ष जो 65 सालों में खुद कुछ नहीं कर पाया प्रधानमंत्री मोदी पर बार-बार यह आरोप लगाता था कि 10 लाख नौकरियां कहा है? लेकिन आज पीएम मोदी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर विपक्ष को एक्सपोज किया है। हमारे मुख्यमंत्री और हमारे प्रधानमंत्री सभी पूरे देश का सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं,इसलिए इतनी बड़ी संख्या में रोजगार लोगों को मिल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+