भगवान कामतानाथ का पूजन कर पहला रथ रवाना, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, जेपी नड्डा हुए शामिल

MP BJP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को मनगवां ब्लॉक के मिचकुरिन गांव में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन कर और पूजन-अर्चना की। इसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य नेता भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

JP Adda from Chitrakoot started BJPs Garib Kalyan Mahaprayan, Jan Ashirwad Yatra started

यह यात्रा विन्ध्य क्षेत्र की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। नड्डा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच में ही जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा को मिलता रहा है। भाजपा भी सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

जनता को सरकार के कम बताएंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे: सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ पर कहा कि इस प्रदेश की जनता के बीच हम हमेशा ही आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। उसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश में लगातार भाजपा की ही सरकार बन रही है। इस बार भी हम जनता के पास जा रहे हैं जनता हमें फिर आशीर्वाद देगी। भाजपा की सरकार प्रदेश में गरीब कल्याण महाअभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान में तेजी आई है। जनता के बीच में हम हमारी सरकार के काम भी बताएंगे और जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

JP Adda from Chitrakoot started BJPs Garib Kalyan Mahaprayan, Jan Ashirwad Yatra started

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरा प्रदेश की जनता जनार्दन से भी आग्रह है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन यात्राओं में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दे। भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले भी पार्टी को अपना आशीर्वाद देती रही है। 2003, 2008, 2013 में जनता ने अपना आशीर्वाद दिया। 2018 में भी हमें सबसे अधिक वोट जनता ने दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+