Singrauli Nagar Nigam : सिंगरौली नगर निगम में 102 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सिंगरौली, 14 अक्टूबर। नगर निगम में 102 नये कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है।पिछले 1 दशक से कर्मचारियों की कमी का दंश झेल रहे नगर निगम में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कर्मचारियों की कमी की समस्या अधिकतम 6 माह में दूर हो जाएगी।

job, requirement 2022 Singrauli Nagar Nigam,

नगर निगम अधिकारियों ने संविदा में 102 विभिन्न पदों पर नियुक्ति करने का प्रस्ताव भेजा है। महापौर इन काउंसिल से अनुमोदन के बाद नगर निगम की ओर से प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव पर प्रशासन से हरी झंडी मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक नियमित नियुक्ति होने में देरी के अनुसार संविदा पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। 1 अनुमान के मुताबिक इन नियुक्तियों पर नगर निगम के खर्च में हर साल करीब 2 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। बताया गया कि इन पदों पर पिछले साल परीक्षा संस्थाओं के माध्यम से भर्ती किया जाना था, अपरिहार्य वजह से नियुक्ति नहीं हो हो सका था।

इन पदों पर होगी भर्ती

निगम ने एकाउंट एक्सपर्ट अर्बन प्लानिंग एक्सपर्ट, हार्टिकल्चर एक्सपर्ट, सिस्टम प्रोग्रामर, फायर ब्रिगेड मैनेजर, केमिस्ट व विधि सलाहकार के 1-1 पद पर नियुक्ति करने की योजना बनाई है। जूनियर इंजीनियर सिविल में चार पद और सुरक्षा गार्ड के लिए छः पद पर नियुक्ति होगी। इसी प्रकार ऑफिस असिस्टेंट के 20 पदों पर व कंप्यूटर ऑपरेटर के 15 पदों पर स्वच्छता सहायक 50 पदों पर नियुक्ति प्रस्ताव भेजा गया है।

अधर में सफाई कर्मियों का प्रस्ताव

इधर, निगम में सफाई कर्मियों का प्रस्ताव आधार में लटका हुआ है। हालांकि इस प्रस्ताव पर भी महापौर इन काउंसिल ने अपनी हरी झंडी दे दी है, लेकिन इस पर आगे की सहमति नहीं बन पा रही है। यह बात और है कि अधिकारियों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए कम से कम 255 सफाई कर्मियों की नियुक्ति जरूरी है। इसीलिए जल्द ही इस में भी निर्णय होना तय है। सफाई कर्मियों की कलेक्टर दर पर नियुक्ति की जानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+