Bhopal News: राजधानी में जाट महासम्मेलन, महाकुंभ के मंच पर होगा दिग्गजों का जमावड़ा, CM शिवराज होंगे शामिल
राजधानी में आयोजित जाट महाकुंभ में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी आ रहे हैं। जिसमें कुश्ती की फेमस खिलाड़ी विनीता फोगाट भी शामिल है।

Jaat Sammelan in Bhopal: राजधानी भोपाल के भेद दशेरा मैदान पर जाट समाज का महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। 14 सूत्री मांगों को लेकर जाट समाज के लोग आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के सामने अपनी बात रखेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जाट समाज के हनुमान बेनीवाल सांसद नागौर, अखिल भारतीय जाट समाज के महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व मंत्री धूलजी चौधरी, हरियाणा से अभय चौटाला, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया शामिल होंगी।
सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि इस जाट महाकुंभ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे। इसके अलावा पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ भी 1 बजे के बाद मंच पर शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में दोनों नेता एक मंच पर साथ नजर आ सकते हैं। बता दे पिछले कई सालों से जाट समाज 14 मांगे सरकार से कर रहा है। जाट सभा के पूर्व अध्यक्ष संतोष जाट ने जानकारी दी तो बताया कि महाकुंभ में जाट समाज प्रदेश सरकार से भोपाल में सामाजिक भवन के लिए भूमि देने, जाट समाज के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के नाम से बोर्ड का गठन करने केंद्र में जाट समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा दिलाए जाने, मध्यप्रदेश में समाज की पुरातात्विक धरोहर को संरक्षित करने और रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद भगत सिंह किए जाने की मांग करेगा।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल
भोपाल में आयोजित जाट महाकुंभ में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी आ रहे हैं। जिसमें कुश्ती की फेमस खिलाड़ी विनीता फोगाट भी शामिल है। सम्मेलन में करीब जाट समाज के 1 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार इस तरह के सम्मेलन आयोजित की जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications