Ishwar pandey Retirement: T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम India का चयन, तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने लिया संन्यास
रीवा 12 सितंबर। क्रिकेट खेल प्रेमियों के लिए बेहद ही बुरी खबर है। विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले से निकले पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ईश्वर पांडे ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। पांडे ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इंडिया टीम का चयन होने के ठीक बाद अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

पहचान हो गई थी ओझल
हालांकि वह कभी मेन स्ट्रीम क्रिकेट में शामिल नहीं हो पाए और ना ही उन्हें उस स्तर की प्रसिद्धि हासिल हो सकी। पिछले कई वर्षों से क्रिकेट जगत में उनकी पहचान ओझल हो गई थी। इसी लिए अंत में भावुक मन में उन्हें सन्यास लेना पड़ा।

ईश्वर पांडे ने सन्यास ले लिया
रीवा जिले के पहले अंतराष्टीय क्रिकेट खिलाडी ईश्वर पांडे का क्रिकेट में सफर ना तो अच्छा रहा और ना ही लंबा रहा। ग्वालियर क्रिकेट कैम्प से उन्होंने सन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह नहीं छोड़ा है बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से सन्यास लिया है।

कप्तान धोनी के नेतृत्व में आईपीएल खेला
ईश्वर पांडे एक पेसर हैं और रीवा क्रिकेट स्टेडियम में ही उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। वर्ष 2007 में ईश्वर मेन स्ट्रीम क्रिकेट का हिस्सा बने थे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में भी ईश्वर पांडे शामिल थे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में उन्होंने कई मैच खेले थे। इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट की टेस्ट सीरीज टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। जहां उन्हें नूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिला था।

देश के लिए खेलने का नहीं मिला मौका
ईश्वर ने सन्यास लेते हुए कहा कि मुझे नूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। लेकिन इस बात का दुःख भी है कि मुझे देश के लिए और खेलने का मौका नहीं मिल सका। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाडियों के साथ मेने ड्रेसिंग रूम शेयर किया यह मेरे लिए किसी सपने जैसा था, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के खिलाफ मैच खेलना मेरे लिए गर्व की बात रही है।












Click it and Unblock the Notifications