MP News: दर्जनभर IPS अफसरों के तबादले, सुधीर अग्रवाल को मैहर और राजेश त्रिपाठी को पांढुरना का बनाया SP
MP IPS News: आज गृह विभाग ने एक दर्जन आईपीएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। नए जिले बने मैहर और पांढुरना को अपने एसपी मिल गए हैं। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में वरिष्ठ आईपीएस सुधीर कुमार अग्रवाल को मैहर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही भोपाल में डीसीपी बनाए गए थे। अग्रवाल की जगह पर रामशरण प्रजापति को डीसीपी बनाया गया है।
वहीं खंडवा एसपी सत्येंद्र शुक्ला को हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। उनकी जगह पर वीरेंद्र कुमार सिंह को यहां पर एसपी बनाया गया है। आगर-मालवा एसपी संतोष कोरी को हटाकर 36वीं वाहिनी मंडला भेजा गया है। उनकी जगह पर विनोद कुमार सिंह को आगर-मालवा का एसपी बनाया गया है।

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार हिंगणकर को इंदौर ग्रामीण का डीआईजी बनाया गया है। उनकी जगह पर मनोज श्रीवास्तव को यहां पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह कुमार सौरभ को सीआईडी भोपाल से डीआईजी चंबल रेंज बनाया गया है। सुनील कुमार जैन को पुलिस मुख्यालय से डीआईजी सागर, सविता सोहाने को पुलिस मुख्यालय से डीआईजी शहडोल बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications