मध्य प्रदेश में सीमेंट निर्माण में होगा 900 करोड़ का निवेश, सीएम उद्योगपतियों से की बात
भोपाल। नौकरी की राह देख रहे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। प्रदेश में जल्द ही सीमेंट निर्माण में 900 करोड़ रुपए का निवेश होने वाला है। इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह और मैक्सन इंडस्ट्रीज के राजेंद्र पटेल से चर्चा की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए स्टार्ट योर बिजनेस इस 30 डेज जैसी सुविधा प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार की प्राथमिकता केवल नए निवेश को बढ़ावा देना ही नहीं बल्कि मौजूदा उद्योगों को और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना भी है।
इससे प्रदेश में आर्थिक प्रगति तेज हो और रोजगार सृजित हो। खास बात ये है कि एक माह में एक लाख लोगों रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। स्टार ग्रुप सतना के चेयरमैन रमेश सिंह ने बताया कि सतना जिले के रामपुर बघेलान में नौ सौ करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ मिलियन टन इंटीग्रेटेड फील्ड सीमेंट निर्माण की इकाई स्थापित करने की योजना है।
इससे लगभग आठ सौ व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। कंपनी चार राज्यों में माइनिंग, आईटी, इंश्योरेंस, शिक्षा और आटोमोबाइल क्षेत्र में गतिविधियां संचालित कर रही हैं। मैक्सन इंडस्ट्रीज के राजेंद्र पटेल ने फार्मा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications