International Yoga Day 2023: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में योग गुरु सिखाएंगे यात्रियों को योगा
International Yoga Day 2023: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन में यात्री योग करेंगे। रेलवे द्वारा यात्रियों को ट्रेन के अंदर योग करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बता दे कि वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों में पहले से योग कराया जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्ण कांत मिश्रा भोपाल दिल्ली बंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को योग करवाएंगे। सीटिंग बोगी में यात्रियों से अनुमति लेने के बाद वह उन्हें योग करना सिखाएंगे। योग गुरु ने बताया कि वह यात्रियों को ग्रीवा संचालन, भस्त्रिका, शिखर आसन, अनुलोम विलोम, पित्र प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसे योग के बारे में बताएंगे।

योग शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा आत्मा से परमात्मा के मिलन का रास्ता: योग गुरु
भोपाल में लखन गुरु योग गुरु ने बताया कि भारत की प्राचीनतम संस्कृति योग है आज के युग में लोग लाखों करोड़ों की संख्या में योग का निरंतर अभ्यास करके अपनी फिटनेस को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त कर रहे हैं । आज योग का परचम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लहरा रहा है इसका मुख्य कारण है 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग को घोषित किया जाना भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की जब घोषणा की तो भारत ही नहीं बल्कि अनेक देश ने इसे सहर्ष स्वीकार किया और आज पूरे दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमें लोग योगाभ्यास करते हैं और योग को इस दिन अपनी आदत में डालने की कोशिश करते हैं
नित्य प्रति धन योग प्राणायाम और ध्यान करके इस शरीर को स्वस्थ बनाए जा सकता है साथ ही आत्मा को परमात्मा से मिलाया जा सकता है महर्षि पतंजलि के अनुसार योग की आठ अंग है। जिसमें यम, नियम आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि। इन नियमों का पालन यदि मनुष्य अच्छी तरह से कर ले तो वह अपनी आत्मा को परमात्मा में लीन कर सकता है और कैवल्य को प्राप्त हो सकता है और अपने जन्म मरण के चक्कर से मुक्त हो सकता है।
सभी सरकारी अफसरों में दफ्तरों में एक योग चिकित्सा की नियुक्ति की जाए: योग गुरु
योग चिकित्सक लखन गुरु ने कहा कि हालांकि आज का योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि योग की निरंतर कक्षाएं जरूरी है सरकार को चाहिए कि सभी सरकारी अफसरों में दफ्तरों में एक योग चिकित्सा की नियुक्ति की जाए, ताकि वह योग और खानपान के माध्यम से लोगों को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रहने की सलाह देते रहे सिर्फ 1 दिन 21 जून को योग कर लेने मात्र से इसकी प्रतिदिन की सार्थकता सिद्ध नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications