Bhopal News: यह महिला पुलिस अधिकारी किसी से काम नहीं, वीआईपी की सुरक्षा में रहती है तैनात

Bhopal News: मध्य प्रदेश सहित भारत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं घर परिवार की अधिक जिम्मेदारी उठाती हैं। यही कारण है कि आज देश-विदेश में बड़े पदों पर बैठकर महिलाएं घर और कार्यालय दोनों के बीच सामंजस्य से बैठाकर कम कर रही है। राजधानी भोपाल में भी ऐसे ही कुछ महिलाएं जो दोनों जिम्मेदारियां निभा रही है।

बता दे भोपाल में तीन ऐसी महिला पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें अक्सर वीआईपी की सुरक्षा घेरे में देखा जा सकता है। राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे जिले में भी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री या कोई बड़ी नेता या अन्य वीआईपी के कार्यक्रमों में इन महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।

International Women Bittu Sharma Renu Yogita Jain police officers handle security of CM amp amp other VIP

राजधानी भोपाल की डिप्टी एसपी रेल बिट्टू शर्मा, सब इंस्पेक्टर योगिता जैन व इंस्पेक्टर रेनू मुराब के कंधों पर वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। जिसे वह बखूबी निभाती है। ऐसा माना जाता है कि कहीं भी भीड़ को नियंत्रित करना हो तो, महिला पुलिस अधिकारी बेहतर व्यवस्था संभाल सकती है।

डिप्टी एसपी रेल बिट्टू शर्मा की ड्यूटी राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में लगाई जाती है। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी ड्यूटी गुना, चित्रकूट और ग्वालियर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगाई गई थी। बिट्टू शर्मा भोपाल के अलावा अन्य जिलों में भी पदस्थ रही है, वे जहां भी रही वहां जांबाज पुलिस अधिकारी की तरह काम किया। अपराधियों में उनके नाम का खौफ रहता है। लुटेरे और अपराधियों को पकड़ने के लिए यह दूसरे राज्यों में भी दबिश देने चली जाती है। खूंखार अपराधी खामरा को भी इन्होंने गिरफ्तार किया था।

वन इंडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है। मैं कभी भी अपने आप को पुरुषों से काम नहीं मानती। ड्यूटी के दौरान मुझे जो प्रशासन की ओर से व्यवस्था दी जाती है। मैं उसे बखूबी निभाने की कोशिश करती हूं। शर्मा ने बताया कि वह 34 ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने वाली टीम में भी शामिल रही। बिट्टू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने 25 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 15 अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त किए।

इंस्पेक्टर रेनू मुराब करती है वीआईपी महिलाओं की सुरक्षा

महिला सुरक्षा शाखा की इंस्पेक्टर रेनू मुराब की ड्यूटी अक्सर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाई जाती है। इससे पहले भी पूर्व सीएम उमा भारती की पर्सनल सेक्रेटरी भी रह चुकी है। साथ ही राजधानी में कोई महिला VIP आती है तो उनकी सुरक्षा भी यही देखती हैं। उन्होंने महिला नेत्री सोनिया गांधी, उमा भारती सहित अन्य वीआईपी महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई है।

महिलाओं की मदद के लिए तत्पर रहती हैं सब इंस्पेक्टर योगिता जैन

शाहजहानाबाद थाना की सब इंस्पेक्टर योगिता जैन को अक्सर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री RSS के नेता या महिला नेत्री उमा भारती की सुरक्षा में देखा जाता है। पुलिस विभाग में इनको पदस्थ हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनका मानना है कि अक्सर वीआईपी की रैली में महिला पुलिस अधिकारी पुरुषों की अपेक्षा बेहतर ढंग से ड्यूटी निभाती हैं भीड़ को नियंत्रित करने में महिला पुलिस अधिकारी अधिक से अधिक सक्षम होती हैं अक्सर मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में पीड़ित महिलाएं मिलती है, जो मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा बताना चाहती है, ऐसे समय महिलाओं की मांग को उन तक पहुंचने में यह मदद करती है।

International Women day Bittu Sharma Renu Yogita Jain police officer handle security of CM amp amp and VIP

साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे सभी महिला सुरक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों ने बखूबी निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+