भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया का विरोध, भोपाल में पोस्टर पर स्याही फेंकी
भोपाल। कांग्रेस का दामन छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए और गुरुवार को भोपाल आ रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां दो दिन रहेंगे। सिंधिया के जोरदार स्वागत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काफी तैयारी की हैं, शहर को पोस्टरों से सजाया गया है। वहीं, विरोधी उनके पुतले जला रहे हैं और पोस्टर पर कालिख पोत रहे हैं।
Recommended Video

13 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार शाम को भोपाल पहुंच रहे हैं। सिंधिया एयरपोर्ट से रैली के साथ बीजेपी दफ्तर जाएंगे और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह पिता स्व. माधवराव सिंधिया सहित श्यामाप्रसाद मुखर्जी और राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बता दें, बीजेपी की सदस्यता लेते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। सिंधिया 13 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बीजेपी में स्वागत की तैयारी
बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्रैंड वेलकम के लिए तैयार है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने पर दिल्ली से लेकर भोपाल तक उनका स्वागत किया जा रहा है। बीजेपी और सिंधिया समर्थक उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। पार्टी ने स्वागत में पोस्टर लगाए हैं। इसमें बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ सिंधिया की तस्वीर है। सिंधिया समर्थकों ने भी पूरे शहर में जगह-जगह महाराज के स्वागत में पोस्टर लगाए हैं।

पोस्टर फाड़े और कालिख पोती
भोपाल में समर्थकों ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में पोस्टर लगाए थे। अज्ञात लोगों ने उस पर काली स्याही छिड़क दी है। इसी तरह कई जगह सिंधिया के पोस्टक फाड़ दिए गए। प्रदेश में कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले भी फूंके।












Click it and Unblock the Notifications