इंडिया स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में इंदौर-सूरत ने हासिल किया प्रथम स्थान
भोपाल, 26 जून। आवास एवं शहरी मंत्रालय ने शुक्रवार को इंडिया स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता 2020 का परिणाम घोषित किया है। इसमें इंदौर और गुजरात के सूरत शहर ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि प्रतियोगिता में प्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी ने विभिन्न् श्रेणियों में 11 पुरस्कार प्राप्त किए हैं और राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान पाया है। जबकि उत्तर प्रदेश पहले और तमिलनाडू तीसरे स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए इंदौर, भोपाल, सागर, ग्वालियर और जबलपुर प्रशासन और स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता अभियान में भी देश के सामने मिसाल कायम की है और अब र्स्माट सिटी अवार्ड में आधे से ज्यादा अवार्ड हमारे खाते में आए है।
स्मार्ट सिटी मिशन के छह साल पूरे होने पर भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल बैठक में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता के कुल 20 में से 11 पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिले हैं।
प्रतियोगिता के लिए पांच श्रेणी (संस्कृति, नवाचार, पूर्ण कार्य, वित्तीय प्रबंधन, स्मार्ट सिटी के चयन के विभिन्न् चरणों में कार्य की प्रगति) बनाई गई थीं। इसमें यह भी शामिल किया गया कि प्रत्येक चरण में कौन-सी सिटी ने सभी क्षेत्रों में बेहतर काम किया। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश में 20 पायदान (राउण्ड)तय किए गए थे। इनमें से दस पायदान में मध्य प्रदेश अव्वल रहा है।
परियोजना पुरस्कार
- बिल्ट एनवायर्नमेंट थीम : इंदौर को 56 दुकान परियोजना के लिए प्रथम स्थान।
- सेनिटेशन थीम : इंदौर को तिरूपति शहर के साथ नगर अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विषय में प्रथम स्थान।
- कल्चर थीम : इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए प्रथम स्थान एवं ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तृतीय स्थान।
- इकॉनॉमी थीम : इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान।
- अर्बन एनवायर्नमेंट थीम : भोपाल को चेन्न्ई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए प्रथम स्थान।
- इनोवेशन अवार्ड : इनोवेशन आइडिया अवार्ड थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान।
- सिटी अवार्ड : राउंड वन सिटी में इंदौर को प्रथम एवं जबलपुर को तृतीय स्थान। राउंड तीन सिटी में सागर को द्वितीय स्थान।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत इंडिया स्मार्ट सिटी कान्टेस्ट 2020 में मध्यप्रदेश राज्य को राज्यों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर प्रदेश की जनता को बधाई। यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 अवार्ड प्राप्त हुए हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications