MP के इन तीन शहरों में बढ़ा स्क्रब टायफस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश के तीन शहरों सतना, जबलपुर और मंदसौर में स्क्रब टायफस बीमारी का खतरा मंडराने लगा हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
भोपाल, 21 अप्रैल। देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना के बीच मध्य प्रदेश में एक नया खतरा सामने आया है। दरअसल स्क्रब टायफस को लेकर मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि फिलहाल ये अलर्ट मध्य प्रदेश के 3 जिलों जबलपुर, सतना और मंदसौर के लिए है। अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सतना, जबलपुर और मंदसौर में स्क्रब टायफस और बोर सेलॉसेस का खतरा बना हुआ है।

पिछले साल मध्य प्रदेश के 3 जिलों में फैला था
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार साल 2021-22 में स्क्रब टायफस के सबसे ज्यादा मरीज सतना, मंदसौर और जबलपुर में पाए गए थे। इसी को मद्देनजर अब स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता। इसलिए संचालनालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा इन तीन जिलों में रिसर्च प्रोजेक्ट चलाने का फैसला लिया गया है। जिसमें एम्स भोपाल की सहायता भी ली जा रही है।
लक्षण की पहचान
आपको बता दें इस बीमारी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते होने के कारण इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बीते साल स्क्रब टायफस के 17 केस सामने आए थे। जबकि 52 मरीज संदिग्ध थे। इस आशंका को देखते हुए आम जनता से अपील की गई है कि तेज बुखार, सर्दी, खासी, हाथ पैर में दर्द और सांस लेने में तकलीफ संबंधित समस्या का एहसास होने पर बिना देरी किए तुरंत अपनी जांच करवाएं। आपको बता दें कि फिलहाल इसकी जांच के लिए सैंपल भोपाल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है।
स्क्रब टायफस के फैलने का तरीका
विशेषज्ञों की माने तो यह बीमारी चूहों में पाए जाने वाले पिस्सुओं से फैलती है। जो इंसानों तक पहुंचती है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार स्क्रब टायफस एक बीमारी है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी बैक्टीरिया के कारण होती है। जो इंसानों में संक्रमित चिगर्स ( लार्वा माइट्स ) के काटने से फैलती हैं। आपको बता दें इससे बुश टायफस के नाम से भी जाना जाता है। ये एक बैक्टीरिया जनित बीमारी है। ये समय के साथ सेंट्रल नर्वस सिस्टम, कार्डियो वैस्कुलर सिस्टम, गुर्दे 7 से जुड़ी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को प्रभावित करती है कई मामलों में मल्टी ऑर्गन फैलियर यानी शरीर के अंगों के काम बंद कर देने के कारण रोगी की मौत भी हो सकती हैं।
स्क्रब टायफस के लक्षण
इसके लक्षणों में बुखार और ठंड लगना भी शामिल है। इसके अलावा कोविड की तरह ही इससे सिर दर्द, शरीर में दर्द और मांसपेशियों में दर्द होता है।
स्क्रब टायफस और कोविड में अंतर
स्क्रब टायफस कोविड-19 से कई मामलों में लग भी होता है जैसे इस बीमारी में व्यक्ति के सूंघने और स्वाद की क्षमता में कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि कोविड में व्यक्ति के सूंघने और स्वाद की क्षमता चली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications