Bhopal News: अयोध्या नगर में शराब की दुकान बंद करने गए डायल-100 के पुलिसकर्मी को पीटा, VIDEO वायरल

Bhopal Police News: अयोध्या नगर इलाके में स्थित शराब दुकान के तीन कर्मचारियों ने डायल-100 पर तैनात पुलिस आरक्षक और ड्राइवर की बीती रात लाठी डंडों से पिटाई कर दी। एफआरवी देर रात तक खुली शराब दुकान को बंद कराने गई थी। जब पुलिस ने गुंडों से शराब की दुकान से जाने को कहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एसीपी एमपी नगर अक्षय चौधरी ने बताया कि आरक्षक कल्याण सिंह कल रात ड्राइवर अजय के साथ FRV से थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें पता चला कि काकड़ा अयोध्या नगर स्थित शराब दुकान खुली है और कुछ लोग वहां पर शराब पी रहे हैं। शराब की दुकान का शटर आधा खुला हुआ था। जिसके बाहर कुछ लोग जो कि दुकान के कर्मचारी आदि थे खुले स्थान पर स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर रखकर शराब पी रहे थे।

Dial-100 constables who went to close liquor shop in Ayodhya Nagar were beaten up, VIDEO viral

रात करीब 12:30 बजे वे मौके पर पहुंचे, उन्हें शराब दुकान के कर्मचारी अमित, अजीत द्विवेदी और सचिन शांडिल्य शराब पीते हुए मिले। आरक्षक ने उन्हें शराब पीने से रुका और शराब दुकान बंद करने को कहा। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सचिन, अजीत और अमित ने लाठी-डंडों से आरक्षक और ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरक्षक को हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ की सर्जरी होगी।

Recommended Video

    अयोध्या नगर में पुलिसकर्मी कल्याण सिंह पर हमला, शराब कारोबार से जुङे गुंडों ने सरेराह की मारपीट

    इस मामले में डीसीपी जोन-2 श्रद्धा तिवारी ने जानकारी दे दो बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ के दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिखा जा रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    उपरोक्त घटनाक्रम में पुलिस द्वारा आरोपी अमित, अजीत एवं सचिन के विरुद्ध धारा 294, 353, 332, 333, 506, 186, 307, 427 एवं 34 आईपीसी के अन्तर्गत मुक़दमा दर्ज कर तत्काल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम कार्य कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+