Bhopal: बैरागढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने घर में बंधक बनाकर 21 साल की युवती से किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल में 21 वर्षीय युवती को नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने घर में बंधक बनाया और इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

भोपाल में किराए के घर में बंधक बनाकर युवती से किया दुष्कर्म

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक युवती के साथ बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नौकरी की बात करने युवती के कमरे पर पहुंचा था। जहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद एक बार और उसने रेप किया। आरोपी ने युवती को धमकी दी थी अगर उसने मुंह खोला तो वे उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी ने कल सरेआम उसके साथ छेड़छाड़ कर दी जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल पुलिस के अनुसार छिंदवाड़ा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बैरागढ़ में किराए के मकान में रहती है। पिछले साल मजदूरी करने के लिए भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान शिवचरण नाम के युवक से हो गई। क्योंकि युवती के पास स्थाई रूप से कोई काम नहीं था, इसलिए वे छोटी-मोटी नौकरी की तलाश कर रही थी। शिवचरण ने पहचान होने के बाद उसे झांसा दिया कि वे उसकी नौकरी लगवा देगा। उसे स्थाई रूप से काम दिलवा देगा। इसी सिलसिले में बात करने के लिए वे 14 अगस्त 2022 को युवती के घर पहुंच गया। यहां पर बातचीत करने के दौरान ही उसने अचानक कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। डरा धमका कर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी और युवती को चुप करा कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने एक बार फिर युवती का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर युवती अपने घर वापस लौट गई।

पीड़िता कुछ महीनों के बाद में लौट कर वापस भोपाल आई और अपनी बुआ की लड़की के साथ रहने लगी। कल वे अपनी बड़ी बहन के साथ काम पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी शिवचरण मिल गया और उसने सरेआम उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मौके पर हंगामा होने के बाद युवती अपनी बहन के साथ ही थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+