BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गिले-शिकवे भूलाकर सभी नेताओं ने 2023 के लिए बनाई रणनीति

भोपाल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा संगठन के नेताओं ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि गिले-शिकवे भुलाकर सभी 2023 के मिशन में जुट जाओ।

In the meeting of the BJP State Working Committee, all the leaders made strategy for 2023

MP Bjp News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब समय आ गया है कि गिले-शिकवे भूलकर पूरी ताकत से सिर्फ पार्टी की जीत के लिए जुट जाएं। 2023 में पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल से ही संभव है। बीजेपी कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है और कभी भी संगठन के फैसलों के विरुद्ध काम नहीं करता, इसलिए अब सबको सिर्फ पार्टी की जीत के लिए काम करना और कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना है।

नव युवकों को यह बताना होगा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश कैसा था और इसके बाद बीजेपी शासन में किस तरह के बदलाव आए हैं। इन युवाओं को यह बताना इसलिए जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस के लोग युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को बीजेपी की व्रहद का कार्यसमिति की बैठक में यह बाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य नेताओं ने कही। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, बूथ विजय संकल्प अभियान, आजीवन सहयोग निधि के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई और जिलों के फीडबैक भी बताए गए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जी जाने वाली रैलियों, सभाओं,प्रबुद्ध सम्मेलनों और विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात संबंधी कार्यक्रमों में सभी की भागीदारी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

1200 सदस्य हो रहे हैं शामिल

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कुल 1168 सदस्यों को बुलाया गया है। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित और स्थाई सदस्यों के साथ केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सह संयोजक विस्तारक, आकांक्षा विधानसभा प्रभारी सभी निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सभी जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी नगर निगमों के महापौर शामिल है। इसके अलावा पार्टी जे सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विभागों के प्रदेश संयोजक भी पहुंचे हैं।

Recommended Video

    'सीखो कमाई' योजना मंजूर,एक लाख युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8 से ₹10 हजार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+