Bhopal News: कोलार में रिश्तेदार ने महिला से दुष्कर्म कर बनाया MMS, 2 साल तक किया शारीरिक शोषण

Bhopal MMS News: कोलार इलाके में रहने वाली महिला के साथ उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार 2 साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला ने तंग आकर पति को पूरी बात बताई और थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है और MMS वीडियो का पता लगा रही हैं। साथ ही आरोपी का भी पक्ष जानने की कोशिश कर रही है।

In Kolar, relative made MMS by befriending woman, husband complained

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय महिला कोलार इलाके में रहती है। लोकेश नामक युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। 2 साल पहले महिला अपने एक रिश्तेदार की शादी में गई हुई थी यहां पर लोकेश भी आया था। यहां पर महिला से उसकी बातचीत हुई। इस दौरान युवक ने महिला के पति से महिला का मोबाइल नंबर ले लिया कुछ दिन बाद ही युवक महिला के घर आ पहुंचा। क्योंकि रिश्तेदार था, इसलिए वे रात में घर पर ही रुक गया। अगले दिन सुबह पति अपने काम पर चला गया जबकि आरोपी युवक घर पर ही रुक आ रहा।

इसके बाद दोपहर में युवक ने महिला से कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। महिला ने ऐसी बातें करने से मना किया तो, युवक ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच ली है इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 2 साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया वह अक्सर पति की गैरमौजूदगी में महिला के घर आता था और उसका शारीरिक शोषण करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+