ये कैसा संयोग : युवक के हाथ पर बने नागिन के टैटू पर कोबरा नाग ने डसा

भोपाल में युवक के हाथ की कलाई पर नागिन का टैटू गुदवाने वाले एक शख्स को कोबरा सांप ने उसी स्थान पर डस लिया। जहा उसने टैटू बना रखा था।

भोपाल, 12 अगस्त। राजधानी में सांप के डसने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोलार इलाके में दाहिने हाथ की कलाई पर नागिन का टैटू गुदवाने वाले एक शख्स को कोबरा सांप ने उसी स्थान पर डस लिया। जहा उसने टैटू बना रखा था। सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कोलार के गेहूं खेड़ा में रहता था।

निजी अस्पताल में इंजेक्शन नहीं मिला हमें दिया ले जाते समय तोड़ा दम

निजी अस्पताल में इंजेक्शन नहीं मिला हमें दिया ले जाते समय तोड़ा दम

बता दे बुधवार को सुबह जब ऑटो ड्राइवर उठा तो इसके बाद वे रोजाना की तरह अपना फोटो साफ करने लगा। जब हाथों से पिछली सीट पर साफ कर रहा था, तभी वहां बैठे काले नाग ने उसे दाहिने हाथ की कलाई में दो जगह डस लिया। अमित फौरन घर गया और घटना के बारे में पत्नी को बताया पत्नियों से लेकर जेके अस्पताल पहुंची वहां पता चला कि अस्पताल में सर्पदंश का इंजेक्शन नहीं है। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

नागिन का टैटू बना था वही काटा सांप ने

नागिन का टैटू बना था वही काटा सांप ने

अमित को जब परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सूचना मिलने के बाद बुधवार को केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि उसके दाहिने हाथ पर नागिन का टैटू बना हुआ था। हैरानी की बात यह है कि टैटू पर ही सांप ने काट लिया।

कोलार थाना पुलिस ने दी जानकारी

कोलार थाना पुलिस ने दी जानकारी

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय अमित बाथम भोपाल कोलार के गेहूंखेड़ा स्थित बंदना नगर में परिवार के साथ रहता था। वे ऑटो चलाकर अपना जीवन बसर कर रहा था। अमित सुबह उठकर अपना फोटो साफ कर रहा था इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। यह बात उसने घर पर आकर अपनी पत्नी को बताई। इसके बाद उसकी पत्नी उसे लेकर जेके हॉस्पिटल पहुंची, लेकिन वहां पर इंजेक्शन नहीं मिलने के कारण उसकी पत्नी उसे हमीदिया अस्पताल ले जाने लगी, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हर साल 3 से 4 लोगों की मौत सर्पदंश से होती है

हर साल 3 से 4 लोगों की मौत सर्पदंश से होती है

गौरतलब है भोपाल में हर साल बारिश के मौसम में सांप काटने से तीन चार लोगों की मौत हो जाती है कई बार यह संख्या बढ़ भी जाती है करीब एक पखवाड़े पहले गौतम नगर मोहल्ले में भी 77 साल के एक महिला की सांप काटने से मौत हो गई थी इसके बाद लोगों के मन में सांप को लेकर दहशत पैदा हो गई थी।

किंग कोबरा कितना खतरनाक

किंग कोबरा कितना खतरनाक

बता दे नागराज यानी किंग कोबरा संसार का सबसे विषैला सांप होता है। इसकी लंबाई 5.6 मीटर से अधिक हो सकती है। सांपों की यह प्रजाति भारत के अलावा दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है। एशिया के सांपों में ये सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। इसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। हिंदू मान्यता के अनुसार यह भगवान शिव के गले में रहने वाला नाग है, इसलिए हिंदू धर्म के लोग इसे मारते नहीं है।

सांप के काटने पर क्या करें ?

सांप के काटने पर क्या करें ?

डॉ नम्रता बताती हैं कि अगर सांप काट ले कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर सांप काट ले तो कोशिश करे कि जिस जगह पर काटा है, शरीर का हिस्सा बिल्कुल भी ना हिले। जहां काटा है उस जगह पर बेटाडिन या फिर स्क्रब सॉल्यूशन लगा सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें : MP News : नदी पर पुल नहीं होने से गर्भवती महिला को खाट पर लिटा कर पार की उफनती न...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+