Rajgarh News: आखिर क्यों दिग्विजय सिंह के सामने युवक ने मोदी को बताया मीठी गोली, बोला- उसे खाने से आता है बुखा

एक युवक ने गुना में दिग्विजय सिंह के सामने मोदी को मीठी गोली कहा। उसने विवरण दिया कि यह गोली खाने से बुखार हो जाता है। उसने दिग्विजय सिंह को कड़वा सच बताया, जिसे खाने से बुखार ठीक होता है। दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया और उसे कांग्रेस का दुपट्टा पहनाया। इसके साथ ही उसका नंबर भी सेव किया गया।

इलेक्शन 2024 को लेकर दिग्विजय सिंह रविवार को राजगढ़ लोकसभा में आने वाली गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा के दौरे पर थे। उन्होंने वादा निभाओ पदयात्रा की और गांवों में जनसंपर्क किया। चांचौड़ा विधानसभा के कुंजाखेड़ी गांव में उन्होंने मोदी की गारंटी से लेकर सनातन और गौसेवा पर बात की।

in Chachoda Digvijay Singh young man told Modi about the sweet pill said eating it causes fever

इसी दौरान रूपाहेड़ी गांवक एक युवक बोलने लगा। उसने मवेशियों के इलाज के लिए शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा की खामियों के बारे में बताया। उसने बताया कि एक बछड़े को श्वान ने खा लिया था।उसने एम्बुलेंस को कॉल किया,लेकिन वह नहीं आये। एम्बुलेंस अगले दिन आने के लिए निकली, लेकिन तब तक बछड़े की मौत हो गयी।

युवक ने कहा कि वह कभी चंदा नहीं देता। उस पैसे को वह गौमाता की सेवा के लिए रख लेता है। युवक ने कहा कि वह हमेशा गौसेवा के बारे में सोचता है। लोग तो कुछ भी बोल देते हैं। उसने दिग्विजय सिंह से कहा कि वह ऐसा सोचता है कि आप(दिग्विजय सिंह) तो खुली किताब हैं। मोदी जी एक मीठी गोली हैं। व्व बोल तो देते हैं। सच बोल रहा हूँ, वो मीठी गोली हैं, जिज़ खाने से हमे बुखार आ जाता है। हमारी धनिया आज भी उसी दाम पर बिक रही है। और आप(दिग्विजय सिंह)एक कड़वा सच हैं। अगर बुखार उतारना है तो कड़वा सच तो खाना पड़ेगा।

ये सुनते ही दिग्विजय सिंह ने युवक से हाथ मिलाया और उसे मंच पर बुला लिया। उससे कहा कि भैया गजब है। तूने हमारी कांग्रेस पार्टी जॉइन की या नहीं अभी तक। युवक ने कहा कि वह तो सच के साथ है। दिग्विजय सिंह ने उसे कांग्रेस का दुपट्टा पहनाया। साथ ही उसका नंबर भी अपने मोबाइल में सेव किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+