मोहल्ले की लड़की से बाहरी लड़के का मिलना तीन नाबालिगों को नहीं था पसंद, फिर कर दिया बड़ा कांड
मोहल्ले में रहने वाले 3 नाबालिगों ने बाहरी लड़के के आने का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। फिर मामूली विवाद में तीनों ने बाहरी लड़के की, ले ली जान।
भोपाल,2 अगस्त। राजधानी भोपाल में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद में तीन नाबालिगों ने मिलकर एक हॉस्टल कर्मचारी की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले 3 नाबालिगों ने बाहरी लड़के के आने का विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। मारे गए लड़के ने एक किशोर को चांटा मार दिया था। इसके बाद में तीनों लड़कों ने मिलकर बाहर से मोहल्ले में आए युवक का गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और वारदात के बाद तीनों घटनास्थल से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाहरी का मोहल्ले की महिला से मिलना आरोपियों को पसंद नहीं
बता दे कि भोपाल में विधानसभा के पास हरी मजार के सामने भीम नगर में सुनीता नाम की युवती रहती है। सुनीता भी मृतक भूरे सिंह के साथ बॉयज हॉस्टल में नौकरी करती थी। वहां पर काम करने के दौरान सुनीता जी भूरे सिंह से दोस्ती हो गई थी। भूरे सिंह अक्षर सुनीता को छोड़ने उसके घर भीम नगर में छोड़ने जाता था, लेकिन मोहल्ले में रहने वाले सी नाबालिग लड़कों को भूरे सिंह का मोहल्ले में आना पसंद नहीं था। उन्हें पसंद नहीं था कि सुनीता को छोड़ने नहीं कोई बाहरी शख्स आए। इसी बात को लेकर भूरे सिंह और तीनों आरोपी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद तीनों नाबालिक आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने किया खुलासा
थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मूलता विदिशा निवासी भूरे सिंह एमपी नगर स्थित हरिओम बॉयज हॉस्टल में काम करता था और हॉस्टल में ही रहता था। इसी हॉस्टल में सुनीता लौहवंशी नाम की युवती काम करती है। भूरे सिंह सुनीता को छोड़ने हरी मजार भीम नगर जाया करता था। लिहाजा भूरे सिंह का सुनीता के घर आना जाना था। रविवार रात में भी बुरे सिंह सुनीता के घर पहुंचा था। वहा रहने वाले नाबालिग को भूरे सिंह का सुनीता के घर आना पसंद नहीं था। रविवार रात करीब 11 बजे के आसपास नाबालिग ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर भूरे सिंह को सुनीता के घर न जाने की हिदायत दी। इसी बात को लेकर तीनों से भूरे सिंह का विवाद हो गया। भूरे ने एक को तीन चाटे मार दिए। इससे गुस्साए एक नाबालिग ने चाकू से भूरे सिंह के गले पर हमला कर दिया। उसके दोनों साथियों ने मिलकर भूरे सिंह के हाथों पकड़ लिए थे चाकू का गहरा गांव लगने से काफी खून बह गया था। सुनीता भूरे सिंह को अस्पताल लेकर पहुंची थी वहां कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने भूरे सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि अस्पताल की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भूरे सिंह का शव पीएम के लिए भेज दिया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की सुनीता ने बताया कि भूरे सिंह की हत्या तीन नाबालिगों ने की है। इसके बाद पुलिस की टीम ने तीनों के घर दबिश दी, लेकिन तीनों फरार हो चुके थे। पुलिस ने तीनों नाबालिगों नादरा बस स्टैंड से पकड़ लिया और फिर पूछताछ में उन्होंने सब उगल दिया।

पहले भी हो चुका है विवाद
बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपियों और भूरेलाल के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। सुनीता के आने जाने से लेकर भूरे सिंह के आने को आरोपी ऑब्जर्व करते थे। बाहरी होने के बाद भी भूरेलाल तीनों नाबालिग आरोपियों से दबता नहीं था, यही कारण है कि तीनों ने सबक सिखाने की नियत से भूरेलाल पर हमला किया था। वहीं पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी जप्त कर लिया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस ये भी पूछ रही है कि क्या तीनों नाबालिग सुनीता पर गलत नजर तो नहीं रखते थे।

भीम नगर क्राइम एरिया !
भोपाल में भीम नगर वार्ड क्रमांक 33 में आता है। विधानसभा से भीमनगर की दूरी कुछ मीटर की है, लेकिन झुग्गी बस्ती इलाका होने के कारण आए दिन यहां पर क्राइम के मामले सामने आते रहते हैं। इससे पहले दैनिक अखबार में भीम नगर में ही खुलेआम गांजा बेचे जाने की खबर प्रकाशित हुई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। भीम नगर में नाबालिगों के क्राइम करने का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लेकिन राजधानी पुलिस इसको लेकर गंभीर दिखाई नहीं देती है।












Click it and Unblock the Notifications