भोपाल: ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो भड़का इंदौरी युवक, वीडियो बना पुलिस पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के पास चेकिंग के दौरान इंदौर से आए एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां युवक ने वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस को धमकाने की कोशिश की।
भोपाल,1 अगस्त। राजधानी में आए दिन ट्राफिक पुलिस से विवाद के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने के सामने आया है। जहां इंदौर से अब्दुल्लागंज की ओर जा रहे हैं एक परिवार को ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। फिर क्या था युवक ने निकाला मोबाइल और ट्रैफिक पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवक का ये हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक जारी रहा। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ बदतमीजी है। युवक के साथ उसकी पत्नी सहित परिवार के और भी सदस्य कार में थे। युवक का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने उसके साथ मारपीट भी की। नीचे पूरे मामले को विस्तार से समझें
Recommended Video

कार पर काली फिल्म होने के चलते ट्रैफिक पुलिस ने रोका
अपने आप को एडवोकेट बताने वाले इंदौर के युवक ने अपनी कार पर काली फिल्म चढ़ा रखी थी। जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने उसकी कार को रोक लिया। बता दो युवक इंदौर से भोपाल होते हुए अब्दुल्लागंज रायसेन की ओर जा रहा था। उसके साथ उसकी फैमिली भी थी। युवक का रोवेगी ट्राफिक पुलिस ने जबरन गाड़ी के सामने आकर रोका और अभद्र व्यवहार करते हुए अवैध वसूली की मांग की। जिसका विरोध करने पर उसके साथ पुलिस की मारपीट भी की।
विवाद की स्थिति बढ़ते देख ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने युवक को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह लगातार अपने आपको वकील और बीजेपी नेताओं के नाम लेकर पुलिस कर्मियों से बहस करता रहा। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने भी युवक का वीडियो बनाना शुरु कर दिया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रैफिक पुलिस पर मोटरसाइकिल से से जबरन चाबी निकालने का भी आरोप
वायरल वीडियो में पुलिस एक अन्य युवक से मोटरसाइकिल की चाबी छीनती हुई भी नजर आ रही है, जबकि नियम इसकी इजाजत नहीं देता है। चाबी निकालने से खफा युवक बीच सड़क पर लेट गया और इसका विरोध करने लगा। बड़ा सवाल यही है कि ट्रैफिक पुलिस ही खुद नियमों का पालन नहीं कर रही है और वह ऐसे में आम जनता से ट्रैफिक नियमों को मानने के लिए कह रही है। नहीं मानने पर चालन भी किया जा रहा है,लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियम तोड़ने पर उनके खिलाफ कौन चालन करेगा?

निर्माण कार्य होने के बावजूद पुलिस ने लगाया चेकप्वाइंट
भोपाल ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं जहां निर्माण कार्य हो रहा है वहां चेकप्वाइंट लगाकर ही क्यों पुलिस ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर रही है। जबकि ऐसे अनेक चौराहे जहां पर ट्रैफिक पुलिस आराम से चेकप्वाइंट लगाकर चेकिंग कर सकती है। बता दे प्रदेश बीजेपी कार्यालय और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास मेट्रो लाइन का काम जारी है। लगातार निर्माण कार्य होने से वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने वहां पर चेकप्वाइंट लगाया।

ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने दी सफाई
वहीं चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी कार पर काली फिल्म चढ़ा रखी थी, इसलिए उनकी गाड़ी को रोक कर उनका चालान किया गया, लेकिन युवक जबरन का हंगामा खड़ा करके पुलिस को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। हमने भी युवक के वीडियो बना लिए हैं अगर कोई कार्रवाई हुई तो, हम अपनी तरफ से अपना पक्ष रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications