कांग्रेस ने लगाया आरोप- 'भोपाल में BJP ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया पार्षद पद का प्रत्याशी'

राजधानी भोपाल में बीजेपी द्वारा लूट,अड़ीबाजी,मारपीट करने वाले व सटोरियों को टिकट दिए जाने पर, कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है।

भोपाल,18 जून। राजधानी में शनिवार को बीजेपी ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिसमें बीजेपी ने कई पुराने पार्षदों के टिकट काट दिए। बीजेपी ने देर शाम तक 85 वार्डो की सूची जारी कर दी। जिसमें सबसे चौंकाने वाला नाम था, वार्ड 44 से महेंद्र सिंह चौहान उर्फ पिंकी भदौरिया का। दरअसल पिंकी भदौरिया 2019 में जिलाबदर हो चुका है। नाम बदलने में माहिर 'पिंकी भदौरिया' ने "भूपेंद्र सिंह चौहान" के नाम से टिकिट लिया है। इसके अलावा सटोरिये बाबू मस्तना की पत्नी मसर्रत को भी बीजेपी ने टिकिट दिया है। जिस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बीजेपी अड़ीबाज, बदमाश और सटोरियों को टिकेट दे रही है।

पूर्व पार्षदों के काटे गए टिकट

पूर्व पार्षदों के काटे गए टिकट

कई पुराने पूर्व पार्षदों को भी टिकट नहीं दिया गया। जिससे उनके समर्थकों में भारी नाराजगी थी। वार्ड 34 से पप्पू विलास जो कि 2 बार के पूर्व पार्षद हैं। उनको टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में भारी नाराजगी दिखाई दी। इसके अलावा पूर्व पार्षद सुषमा साहू, जिन्हें मेयर की दावेदार भी माना जा रहा था उन्हें पार्षद का टिकट भी नहीं मिला। पूर्व पार्षद केवल मिश्रा, राम बंसल कृष्ण मोहन सोनी, घनश्याम कुशवाह, शैलेंद्र साहू आदि को भी टिकट नहीं मिला।

टिकट बंटवारे में दिखा परिवारवाद !

टिकट बंटवारे में दिखा परिवारवाद !

भोपाल में पार्षद टिकटों के वितरण में बीजेपी की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई उसमें कई नेताओं के परिजनों को टिकट दिया गया है दूसरी और जो नेता पार्टी के पदों पर आसीन हैं उन्हें भी पार्टी ने टिकट दी है इनमें रविंद्र यति राहुल राजपूत शैलेश साहू मनोज राठौर विनीता साहू महेंद्र सिंह ठाकुर, मुन्नी महावर गीता माली, आनंदकुमार गुप्ता, बंदना जाजक, सरोज आसेटी आदि शामिल हैं। ये उनके परिजन पार्टी के किसी न किसी पद पर आसीन है।

कल रात में बीजेपी ने जारी की थी फेक लिस्ट

कल रात में बीजेपी ने जारी की थी फेक लिस्ट

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने कल रात में फेक लिस्ट जारी की थी, जिससे कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दें। बता दे यह फेक लिस्ट कल दिन से रात तक सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। लिस्ट कांग्रेस को जाल में फंसाने के लिए थी, क्योंकि कांग्रेस भी बीजेपी के लिस्ट का इंतजार कर रही थी।

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले के बाहर पूर्व पार्षदों के समर्थकों का प्रदर्शन

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले के बाहर पूर्व पार्षदों के समर्थकों का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कई पूर्व पार्षदों के समर्थक भड़क गए और पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले के बाहर कई लोग विरोध करने पहुंच गए। बताया जा रहा था, कि पूर्व पार्षद केवल मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में भारी रोष है।

बता दें इस बार बीजेपी ने पार्षद पद के लिए ऐसे चेहरों को तवज्जो दी है, जो सबकी पसंद के है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह,विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की पसंद का ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा मेयर प्रत्याशी मालती राय और उनके पति करोड़पति, नॉमिनेशन फॉर्म में बताई करीब ₹4 करोड़ की संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+