भाजपा मेयर प्रत्याशी मालती राय और उनके पति करोड़पति, नॉमिनेशन फॉर्म में बताई करीब ₹4 करोड़ की संपत्ति
भाजपा मेयर प्रत्याशी मालती राय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ आज अपना नॉमिनेशन जमा किया।
भोपाल, 17 जून। राजधानी में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मालती राय करोड़पति हैं। नॉमिनेशन फॉर्म में दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास तीन करोड़ रुपए की एग्रीकल्चर लैंड है, जबकि भोपाल में डेढ़ हजार स्क्वायर फिट का मकान भी है। मकान की कीमत करीब ₹60 लाख है। घूमने के लिए उनके पास 10 साल पुराना स्कूटी है और पति के पास 2018 मॉडल की अल्टो कार है। हालांकि पति पत्नी ने FDI म्यूच्यूअल फंड और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में खूब इन्वेस्ट कर रखा है। मालजी सोना पहनने की भी शौकीन है उनके पास 390 ग्राम सोना है, जिसकी आज मार्केट वैल्यू ₹20 लाख से ज्यादा है।

बीजेपी कैंडिडेट मालती राय ने मुहूर्त देखते हुए बिना शोर-शराबे के 16 जून को ही नॉमिनेशन फॉर्म जमा कर दिया था, लेकिन आज उन्होंने सीएम शिवराज और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ फिर से नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। भोपाल मेयर के चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रत्याशी विवाह पटेल से है मालती ने नॉमिनेशन फॉर्म के साथ अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कुल 3.96 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। वहीं, पति एमएल राय के नाम 1 करोड़ 32 लाख रुपए की संपत्ति बताई है।
मालती राय के पास खुद की स्कूटी है जो 2012 में उन्होंने खरीदी थी इसकी अभी की कीमत ₹66 हजार बताई गई है। वही पति के पास 2018 मॉडल की अल्टो कार है जिसकी कीमत ₹3 लाख 75 हजार बताई गई है।
मालती राय का नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने के लिए पूरे भोपाल से भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर विधायक विष्णु खत्री सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपाल के विकास में भाजपा मेयर की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालती राय के नॉमिनेशन फॉर्म जमा होने के बाद भाषण के दौरान कहा कि जितना विकास भोपाल में भाजपा के महापौर ने किया है, उतना कांग्रेस के किसी भी महापौर ने नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications